{"_id":"5cbdf75fbdec2214123211ba","slug":"121555953503-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बनेगा मतदान का कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बनेगा मतदान का कीर्तिमान
विज्ञापन
आज बनेगा मतदान का कीर्तिमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एटा लोकसभा क्षेत्र में शामिल जिले की एटा और मारहरा विस में मंगलवार को मतदान होगा। छह लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकसभा में अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद चुनेंगे। प्रशासन ने कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद और हाथरस के बार्डर सील कर मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
एटा विधानसभा क्षेत्र के 3,21,847 मतदाता 412 बूथ पर मतदान करेंगे। जबकि मारहरा विधानसभा क्षेत्र के 2,98,644 मतदाता 380 बूथ पर मतदान कर 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
खाली हो गए सरकारी दफ्तर
लोकसभा चुनाव में डयूटी के कारण सोमवार को कर्मचारी ईवीएम और मतदान प्रपत्र लेकर बूथ पर रवाना हो चुके हैं। इसके चलते सोमवार को दिनभर सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। चपरासी तक दफ्तरो में नहीं दिखाई दिए। जिला निर्वाचन विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी मतदान में डयूटी लगा दी है।
विज्ञापन
हाई अलर्ट पर रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
मतदान के दिन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। पीएचसी और सीएचसी में दवाएं भेजने के अलावा वहां तैनात चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को सुबह छह से शाम आठ बजे तक ड्यूटी पर रहने को कहा गया है। 108 और 102 एंबुलेंस को पूरे जिले में तैनात कर हाई अलर्ट पर रखा गया है।
बनाए गए आदर्श बूथ
एटा विस क्षेत्र में 10 और मारहरा विस क्षेत्र में दो आदर्श बूथ बनाए गए हैं। जबकि एटा विस क्षेत्र में बूथ संख्या 102 अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज और मारहरा विस क्षेत्र में बूथ संख्या 37 नगर पालिका कार्यालय मारहरा को सखी बूथ बनाया गया है।
79 बूथों से होंगी वेबकास्टिंग
मतदान के दौरान एटा विस क्षेत्र के 41 बूथों और मारहरा विस क्षेत्र के 38 बूथों से वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए इंतजाम कर दिए गए हैं। वहीं एटा में 64 और मारहरा में 57 कैमरे लगाकर हर पल की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
सेल्फी प्वाइंट बनाया
प्रशासन ने मतदाता जागरूकता के लिए तमाम कवायदें की हैं। शहर के माया पैलेस चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर सेल्फी प्वांइट बनाया है। इसे आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
2014 में हुआ था कम मतदान
एटा विस क्षेत्र में 2014 में 56.14 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि मारहरा विस क्षेत्र में 59.68 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। इसबार मतदान प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है।