{"_id":"5c7c1054bdec22578f2aa87b","slug":"121551634516-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। गल्ला मंडी से भाई के साथ बाइक से जा रहे युवक की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि अन्य हादसे में चार कांवड़ियों सहित सात लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी एंबुलेंस टीम और राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के नगला किशनसिंह निवासी सुधीर (26) पुत्र हाकिम सिंह शहर की गल्ला मंडी से अनाज बेचकर अपने भाई कौशलेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसी समय सड़क पर लघुशंका करने उतरते समय कार ने सुधीर को चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद के कंथरी निवासी नीटू पुत्र गुड्डू, अंकित पुत्र राजेश, जीतू पुत्र रमेश और सत्यम पुत्र वीरपाल कांवर लेकर सोरों से लौट रहे थे। उसी समय कोतवाली देहात क्षेत्र के सहावर मार्ग पर बाइक ने चारों लोगों को टक्कर मार घायल कर दिया। जबकि रवेंद्र पुत्र रामकिशोर, योगेश पुत्र देवेंद्र निवासी नगला पाती कोतवाली देहात पीएसी के पास मारहरा मार्ग पर बाइक और मैक्स की टक्कर में और सुरेंद्र पाल पुत्र नेमनाथ निवासी आवास विकास कालोनी कोतवाली नगर रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।