{"_id":"5c7c104ebdec2273ad00d356","slug":"121551634510-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवागढ़। प्लाट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना अवागढ़ में दर्ज कराई है।
कस्बा अवागढ़ निवासी पूरन सिंह पुत्र तुलसीराम का मोहल्ले के ही डोरीलाल के साथ प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों मे लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट में पूरन सिंह के साथ ही उसका भतीजा सुखवीर, तेजवीर, कमला देवी और भूरी देवी घायल हो गए। मारपीट में घायल लोगों ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।