{"_id":"5c2f98f4bdec22571c312748","slug":"121546623220-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण का 20.24 लाख रुपये डकार गए प्रधान-सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण का 20.24 लाख रुपये डकार गए प्रधान-सचिव
विज्ञापन
100 का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद की ग्राम पंचायत उलाई खेड़ा एवं खोजपुर में शौचालय के नाम पर 20.24 लाख रुपये ग्राम प्रधान और सचिव डकार गए। घोटाले के उजागर होने के बाद विभाग ने रिकवरी जारी कर दी, लेकिन आज तक किसी भी ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव ने गोलमाल का धन जमा नहीं किया।
ग्राम पंचायत उलाई खेड़ा में वर्ष 2015-16 में 259 शौचालयों के लिए धन जारी किया गया। इनमें से 176 शौचालय बेसलाइन सूची से भिन्न पाए गए। 113 शौचालय में टंकी ही नहीं लगी मिली और 183 शौचालय प्रयोग होते नहीं मिले। इसमें 336200 रुपये के गोलमाल का आंकलन किया गया। इसी तरह वर्ष 2018-19 में 259 शौचालय निर्माण के लिए गए धन की जांच में 95 शौचालय बेसलाइन से भिन्न मिले। 62 शौचालय प्रयोग में आते नहीं मिले। वहीं 102 में टंकी लगी नहीं मिली। 39 शौचालय बिना गड्ढे के बना दिए गए। दोनों बार की किस्तों से बनाए गए शौचालयों में कोठरी, दरवाजा न होने, रूरल पैनल, चेंबर, छत, रोशनदान आदि न लगे होने के मामले भी सामने आए। कई शौचालय बिना निर्माण कराए सूची में शामिल कर दिए गए। दोनों वर्षों में 867350 रुपये के गोलमाल का आंकलन किया गया।
इसी प्रकार सहावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोजपुर में भी शौचालय निर्माण में अनियमितता के मामले सामने आया। आधे अधूरे, मानक के विपरीत शौचालयों का निर्माण कराया गया। जिसमें 1157000 रुपये का गोलमाल आंका गया। दोनों ग्राम पंचायतों में सामने आए गोलमाल की विभाग ने एक माल पहले रिकवरी जारी कर दी, लेकिन आज तक इनमें से किसी भी ग्राम पंचायत ने धन जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
उलाईखेड़ा और खोजपुर में गोलमाल की रिकवरी जमा न करने पर रिमाइंडर दिया गया है। यदि रिमाइंडर के बाद भी धन जमा नहीं किया गया तो दोषी प्रधानों और सचिवों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।
अनीस अहमद डीसी, जिला पंचायतराज विभाग