फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जिला कारागार मेें बंदी करेंगे एलईडी से मनोरंजन

जिला कारागार मेें बंदी करेंगे एलईडी से मनोरंजन

Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार मेें बंदी करेंगे एलईडी से मनोरंजन
Thomson Smart LED TVs
एटा। पीसीओ और आरओ का पानी मिलने के बाद जेल के बंदियों के लिए बैरक में मनोरंजन की व्यवस्था की जा रही है। शासन स्तर से जिला कारागार में बीस एलईडी लगाई जाएंगी। इसके माध्यम से जिला जेल में बंद कैदी और बंदी मनोरंजन के साथ ही देश विदेश की खबरों की भी जानकारी ले सकेंगे। जेल अधीक्षक की पहल से जल्द ही एलईडी बैरक में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को शासन स्तर से काफी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसमें परिजनों से बात करने के लिए पीसीओ की व्यवस्था हो अथवा शुद्ध पानी पीने के लिए आरओ। जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि जिला कारागार में बंदियों के मनोरंजन के लिए भी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से जिला कारागार में बंदियों के मनोरंजन के लिए एलईडी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जेल में बीस बैरक बनी है। प्रत्येक बैरक में एक एलईडी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से बंदियों को स्वास्थ्य संबंधी, समाचार, योग एवं फिल्मी कार्यक्रमों से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


अधीक्षक कार्यालय में होगा कंट्रोल रूम
एटा। जिला कारागार में लगने वाली एलईडी संचालन के लिए जेल अधीक्षक के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि कंट्रोल रूम से ही सभी बैरक में बंदियों को कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाया में होगी मुलाकात
एटा। जेल अधीक्षक की पहल पर जिला जेल में बंदियों से मुलाकात करने पहुंचने वालों के लिए छायादार माहौल का प्रबंध किया जा रहा है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल में बंदियों से खुले में मुलाकात होती है। इसे समाप्त करने के लिए जेल में टीनशेड लगवाया जा रहा है। इस मौके पर जेल कारागार में बंदियों से मुलाकात करने पहुंचने वाले परिजनों के लिए पानी के वाटर कूलर रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed