{"_id":"5ad894474f1c1b9e098b559e","slug":"121524143175-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद केंद्र पर बारदाना नहीं, किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद केंद्र पर बारदाना नहीं, किसानों का प्रदर्शन
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंडी समिति स्थित सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर बारदाना खत्म होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो दिन से खरीद केंद्र पर किसानों को गेहूं पड़ा हुआ है। केंद्र प्रभारियों द्वारा गेहूं की तौल नहीं कराई जा रही है। आक्रोशित किसानों ने खरीद केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों से गेहूं की खरीद कराने की मांग की है।
मंडी समिति स्थित खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र पर पिछले दो दिन से किसान गेहूं बिक्री के लिए अपना गेहूं डाले हुए हैं। लेकिन किसानों के गेहूं की तौल नहीं की जा रही है। इससे किसान परेशान हैं। तेज धूप के बीच किसान गेहूं की गोवंश और चोरों से रखवाली कर रहा है। केंद्र प्रभारी केंद्र से गायब रहते हैं। उनके मुंशी यहां बैठ कर उनका काम निपटाते हैं।
यही नहीं यहां आने वाले किसानों को उचित जवाब भी नहीं दिया जाता है। किसानों के बैठने तथा पीने के पानी आदि की भी केंद्र पर उचित व्यवस्था नहीं है। किसान का गेहूं भी खुले में डलवाया जाता है। बारिश और आंधी आदि आने पर गेहूं में नुकसान होता है। दो दिन से गेहूं केंद्र पर पड़ा हुआ है। केंद्र प्रभारी यहां आते नहीं हैं जो लोग यहां हैं वो कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। सिर्फ इतना कहते हैं कि बारदाना नहीं है।