{"_id":"5a26ac004f1c1b686a8b78c7","slug":"121512483840-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कराने आए छह लोगों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन कराने आए छह लोगों को भेजा जेल
Updated Tue, 05 Dec 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : डेमो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर के गांव इरौली गूजर में एक वाल्मीकि परिवार की महिला का धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे महिला समेत छह लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इन सभी को ग्रामीणों ने पकड़ा था। मामले के कारण गांव में काफी हल्ला भी मचा था। इन सभी के खिलाफ उन्माद पैदा करने की धारा में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली सुरीर के गांव इरौली गूजर में ममता पत्नी प्रदीप के घर मिशनरी से जुड़ी एक महिला समेत छह लोग पहुंचे थे। बताया गया कि यह लोग ममता का धर्मांतरण कराने आए थे। इस वजह से गांव में हल्ला मच गया। जैसे ही प्रार्थना शुरू हुई गांव के लाल सिंह वाल्मीकि ने इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को दे दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने धर्मांतरण करा रहे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। काफी देर तक हल्ला मचता रहा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
ग्रामीणों ने मिशनरी से जुड़े सभी लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। इरौली गूजर निवासी लाल सिंह वाल्मीकि की तहरीर पर कोतवाली सुरीर में विशेष संप्रदाय में उन्माद पैदा करने की धारा 295 (ए) में मुकद्दमा दर्ज कर किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि कोयंबटूर निवासी स्टेनली जैकप, नई दिल्ली के मुबारकपुर के डेविड, उड़ीसा के बेरहमपुर निवासी विजय कुमार, कोसीकलां के अमित और सुमित, हिंडौन सिटी के दिनेश और हाथरस की अनीता को जेल भेज दिया गया है।