{"_id":"59aee4c64f1c1b7d078b472a","slug":"121504634054-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में दमा पीड़ित तीन मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में दमा पीड़ित तीन मरीजों की मौत
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दमा के मरीज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम की मार दमा रोगियों पर भारी पड़ रही है। दमा रोग से पीड़ित मरीजों की हालत बिगड़ रही है। अचानक मौसम में बदलाव के बाद तीन दिनों में दमा के मरीजों की संख्या बढ़ चली है।
बरसात थमी और रात के समय मौसम में पड़ रही ओस ने अचानक दमा से पीड़ित मरीजों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। जिला अस्पताल में दमा से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पिछले तीन दिन में दमा से पीड़ित होने पर तीन मरीजों की मौत हुई है, जबकि 15 मरीजों को भर्ती कराया गया है। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में दमा से पीड़ित 31 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया।
फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जिन मरीजों की मौत हुई है, वे अंतिम समय में जिला अस्पताल पहुंचे थे। उनकी जांच की प्रक्रिया पूरी होती इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। उनमें दमा के लक्षण पाए गए थे।
विज्ञापन
वहीं सीएमओ डा. अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मौसम बदल रहा है ऐसे में दमा के रोगियां की संख्या बढ़ सकती है। अस्पतालों में उपचार की पर्याप्त व्यवस्था है। मरीजों को बदलते मौसम में बचाव रखना होगा। कूलर का पानी बंद कर दें। घास आदि को बदल दें। घरों में साफ-सफाई का ध्यान दें।