फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हत्यारोपियों के नाम बढाने पर अढे परिवारीजन

हत्यारोपियों के नाम बढाने पर अढे परिवारीजन

Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों के नाम बढाने पर अढे परिवारीजन
हत्यारोपियों के नाम बढ़ाने पर अड़े परिवारीजन
विज्ञापन

कई घंटों तक रखी रहा गोवर्धन उर्फ शत्रुघन का शव
सीओ के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसागंज।
नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दुली में रविवार को जब मृत गोवर्धन उर्फ शत्रुघन का शव गांव पहुंचा तो उसके परिवारीजन हत्या में शामिल दो अन्य लोगों के नाम मुकदमे में बढ़ाने को लेकर धरने पर बैठ गये। शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दे दी। वहीं कई घंटों के बाद पुलिस के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

नगला खंगर के ग्राम नगला दुली में शनिवार को छोटे से विवाद को लेेकर शत्रुघन पुत्र जगमोहन आलोक और पवन कुमार ने कुल्हाड़ी का प्रहार करके कर दी थी। वहीं शनिवार की शाम ही मृतक की मां राजेन्द्री देवी की तहरीर पर पवन कुमार व आलोक शर्मा के नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कर ली गयी थी। रविवार की दोपहर मृतक गोवर्धन का शव गांव में पहुंचा तो परिवारीजनों ने पुलिस से मुकदमे में दो अन्य लोगों के नाम भी जोडने की मांग की। हत्या में चार लोग शामिल थे। पुलिस से नाम बढ़ाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर मृतक के परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश की खबर जब पुलिस के आलाधिकारियों को पहुंची तो सिरसागंज और शिकोहाबाद के थानाध्यक्षों सहित सीओ सिरसागंज मौके पर पहुंच गये। सीओ सिरसागंज ने परिवारीजनों को आस्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी कर उन्हे जेल भेजा जाऐगा और जो अन्य लोगों का इस साजिस में हाथ होगा उन्हें भी जेल जाना होगा। जिसके बाद परिवारीजनों ने शांम 5 बजे शत्रुघन के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed