फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एटा-कासगंज में 24 घंटे में कटी नौ चोटियां, दहशत

एटा-कासगंज में 24 घंटे में कटी नौ चोटियां, दहशत

Fri, 04 Aug 2017 11:02 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
एटा-कासगंज में 24 घंटे में कटी नौ चोटियां, दहशत
जिले में भी तीन महिलाओं की चोटी कटी, हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
एटा/जैथरा/अवागढ़। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज के बाद अब चोटी कटने के तीन मामले सामने आने के बाद एटा जिले में भी हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस और प्रशासन इसे कोरी अफवाह बता रहा है। पहला मामला अवागढ़ के नगला बोर्रा खुर्द का है जहां एक वृद्ध की चोटी कट र्गई। तो जैथरा के दो गांवों में भी दो महिलाओं की चोटी कट गई। नगला परवीन में एक विवाहिता की चोटी कटने, तो जैथरा के ही दूसरे गांव में महिला पर दिन दहाड़े हमला कर चोटी काटने का मामला सामने आया है। जैथरा और अवागढ़ में जिन महिलाओ की चोटी कटी, वे घटना के वक्त खुले में सो रही थीं। जिले में चोटी काटने के तीन मामले सामने आने के बाद जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हड़कंप मच गया है। ग्रामीण क्षेत्र मे चोटी कटने से दहशत में आईं महिलाएं टोने और टोटके करने मेें जुट गईं हैं।
विज्ञापन

केस-1
अवागढ़ थाना क्षेत्र के बोर्रा खुर्द निवासी 52 वर्षीय हर प्यारी देवी पत्नी राम बाबू गुरुवार रात घर के आंगन में खुले में चारपाई पर सो रही थीं। देर रात किसी के पास आने की आहट हुई। जब वो उठीं तो आसपास कोई नहीं था। जब चारपाई से नीेचे देखा तो उसकी चोटी कटी पड़ी थी। इसके बाद वृद्धा ने अपने बेटे रविंद्र कुमार और पुत्र वधू और बच्चों का जगाया। शुक्रवार को ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सुबह होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रविंद्र ने बताया कि उसकी मां की तबियत ठीक है। खास बात यह है कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने घटना को तवज्जो नहीं दी है। पुलिस अधिकारी प्रकरण को महज कोरी अफवाह और जनता को गुमराह करने वाला बता रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------
केस-2
जैथरा थाना के नगला परवीन निवासी ईश्वर दयाल की बेटी सुषमा की दो महीने पहले शादी हुई है। गुुरुवार रात सुषमा परिवार के साथ घर में आंगन में चारपाई पर लेटी थी। बकौल सुषमा वो जाग रही थी कि अचानक एक बुजुर्ग महिला हाथ में कैंची लिए दिखाई दी तो उसकी चीख निकलते ही वो बेहोश हो गई। चीख सुनकर परिवारीजन पास पहुंचे और सिर उठा कर देखा तो सिर के नीचे चोटी कटी पड़ी थी। परिवारीजनो ने उसे देर रात अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन नहीं होने से अस्पताल नहीं ले जा सके, लेकिन महिला को होश आ गया। शुक्रवार सुबह चोटी कटने की खबर फैली तो ग्रामीणाें में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने गांव में सुषमा से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
केस-3
जैथरा थाना क्षेत्र के बहगौं गांव निवासी पप्पू की बेटी माधुरी शुक्रवार को दिन में ग्यारह बजे अपनी बच्ची को गोद मे लेकर दूसरे घर जा रही थी। माधुरी का दावा है कि रास्ते में अचानक एक महिला ने उस पर हमला किया और चोटी के कुछ बाल काट दिए। महिला से हाथापाई के दौरान उसके गोद से मासूम बेटी गिरने के बाद वो बेहोश हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवारीजनों ने बताया कि महिला के सिर में खरोंच के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद से महिला को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा है। कुछ ग्रामीण घटना को अफवाह बता रहे हैं। परिवारीजनों का दावा है कि कुछ बाल मौके पर कटे मिले थे, लेकिन उन्हें फेंक दिया।
कासगंज।
जनपद के ढोलना के फिरोजपुर में सुखदेवी (60)पत्नी मिहीपाल घर के बाहर सो रही थी। देर रात अचानक उसके सिर व सीने में दर्द हुआ। वह हड़बड़ा कर उठ बैठी। उसने चारपाई पर चोटी कटी देखी तो उसके होश उड़ गए। उसने अपनी चोटी देखी तो वह गायब मिली। उसने चिल्लाने शुरू कर दिया। इसके बाद उसे चिकित्सक के पास ले गए।
अमापुर के महदवा में डिंपल (30) पत्नी मानवेंद्र सिंह सुबह शौच करने के बाद अपने घर वापस लौट आई। वह जब स्नान करने के बाद अपने कमरे में घुसी तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। जब उसकी सास सुहागा देवी कमरे में पहुंची तो उसकी चोटी कटी मिली। उसे चिकित्सक के यहां ले गए। ग्राम फकौता में नारायनदेवी (30)पत्नी दुद्वी सिंह सुबह सात बजे भैंस का गोबर डालने के लिए घर से बाहर गई। उसे अचानक बिल्ली जैसी आकृति दिखाई दी। वह वहीं गिरकर बेहोश हो गई। उसकी चोटी की जगह के बाल गायब मिले।
सोरों के गोयती में मनोज कुमारी पत्नी विजय दोपहर 3 बजे के समय घर पर बैठी हुई थी। अचानक बेहोश हो गई। उसकी चोटी के बाल जमीन पर गिरे मिले।
सहावर के ढकपुरा में सांय करीब 4 बजे पुष्पा देवी (30) पत्नी भूपेद्र सिंह घर में अंदर काम कर रही थी। इसी बीच वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जब उनका पुत्र पुत्र जानू अंदर पहुंचा तो वह अपनी मां को बेहोश देखकर घबरा गया। यहां भी महिला की चोटी कटी मिली। ंपरिवारीजन तुरंत उसे चिकित्सक के पास ले गए।
जीजीआईसी में दो छात्राओं की चोटी कटने की भी फैली अफवाह
कासगंज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी दो बालिकाओं की चोटी काट लिए जाने की अफवाह नगर में फैल गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह भी कॉलेज पहुंच गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि विद्यालय में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। यह केबल अफवाह है।

रात जागकर काट रहे ग्रामीण
कासगंज। चोटी कटने की घटनाएं सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रात जागकर काटने लगे हैं। ग्राम कल्यानपुर, इटउआ, महावर, ईशेपुर सहित दर्जनों ग्रामों में लोगों ने रात को अपने घरों के आगे कंडे जलाए। इसके साथ ही घरों के दरबाजे पर हल्दी, महंदी के थापे लगाए। ग्रामीण रात में जगह जगह चौपाल लगाकर बैठे रहे। ताकि चोटी कटने की घटनाएं न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed