{"_id":"597f69c44f1c1b452b8b492b","slug":"121501522372-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भी नहीं लगा अर्जुन का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भी नहीं लगा अर्जुन का सुराग
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/बरहन । आगरा- जलेसर रोड स्थित बरहन थाना क्षेत्र के गांव नगला नत्था के पास रविवार शाम चारा काटने गए किसान अभय ने एक अपहृत बच्चे को खेत में लेटा देखा, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के पहुंचने से पहले दो लोग बच्चा समेत फरार हो गए।
सूचना पर सोमवार को सकीट से अपहृत अर्जुन की तलाश में एटा से स्वाट टीम नगला नत्था पहुंची और किसान से पूछताछ की। यही नहीं पुलिस ने उस खेत में भी गई जहां किसान ने बच्चे को दो लोगों के साथ देखा था। हालांकि किसान ने फोटो से अर्जुन नहीं होने की पुष्टि कर दी है। इसके चलते की पुलिस की माथापच्ची बढ़ गई है कि आखिर जो बच्चा खेत में बदमाशों के साथ देखा गया था वो कौन था।
स्वाट टीम प्रभारी सत्यपाल सिंह भाटी ने बताया कि बरहन पुलिस की सूचना पर सोमवार को टीम के साथ सादा वर्दी नगला नत्था गए थे। भाटी ने बताया कि नगला नत्था निवासी किसान अभय ने चारा काटते वक्त खेत में एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो वो मौके पर पहुंचा। पुलिस की मानें तो इसी बीच दो लोग तमंचा लेकर पहुंचे और किसान को तमंचा दिखा कर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
माजरा समझते ही किसान खेत से गांव पहुंच कर ग्रामीणों और पुलिस को जानकारी दी। भाटी ने बताया कि जब तक पुलिस और ग्रामीण पहुंचे बदमाश बच्चे को लेकर फरार हो चुके थे। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि किसान अभय को अपहृत अर्जुन का फोटो दिखाया गया, लेकिन उसने खेत में देख गए बच्चे को अर्जुन के फोटो जैसा नहीं होने की पुष्टि की है। इसके बाद स्वाट टीम नगला नथा से बैरंग लौट आई है। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर वो बच्चा कौन था जो बदमाशों के साथ नगला नत्था में किसान ने देखा था। सकीट के अपहृत अर्जुन से पहले शीतलपुर गांव से विगत 18 जुलाई से दस वर्षीय विकास गायब है। विकास से पहले शीतलपुर गांव से विशाल और महेश भी गायब हैं। अब स्वाट टीम दोबारा विकास और विशाल के फोटो लेकर नगला नत्था जाने की तैयारी में है।