{"_id":"59613a004f1c1b98148b46d1","slug":"121499544064-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा सिविल टर्मिनल: कठेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा सिविल टर्मिनल: कठेरिया
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने कहा है कि आगरा का हवाई अड्डा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा। सिविल एन्क्लेव के रूप में वह सारी सुविधाएं मिलेंगी जो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलती हैं।
रामशंकर कठेरिया शनिवार को होटल ताज विलास में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सिविल टर्मिनल के लिए राज्य सरकार की ओर से भेजी गई शेष धनराशि जल्दी ही आगरा प्रशासन को मिल जाएगी। इस संबंध में वह प्रदेश सरकार के उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हैं। इस महीने से सिविल टर्मिनल का काम शुरू हो जाएगा। शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आगरा आकर करेंगे। दो साल के अंदर सिविल टर्मिनल का कार्य पूरा हो जाएगा। वैसे आगरा से लंबी दूरी की उड़ाने शुरू हो गई हैं। कठेरिया ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र से मुनेश पचौरी, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विनोद अग्रवाल, छावनी से चौधरी दौलतराम और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से टीकम सिंह तोमर को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। प्रदेश के सह-कोषाध्यक्ष नवीन जैन, क्षेत्रीय महामंत्री अनिल चौधरी, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, प्रमोद गुप्ता गांधी, शरद चौहान, अनुराग त्यागी एवं सुमित कठेरिया आदि मौजूद थे।