{"_id":"5bdc863abdec2269424c0c29","slug":"12-feet-long-python-trapped-in-fishermen-s-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुआरों के जाल में फंसा 12 फुट लंबा अजगर, देखकर दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछुआरों के जाल में फंसा 12 फुट लंबा अजगर, देखकर दहशत में आए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
12 फुट लंबा अजगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछनेरा के गांव नया बांस में शुक्रवार की सुबह 12 फुट लंबा अजगर खारी नदी में मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया। मछुआरों ने जाल खींचा तो अजगर बाहर निकल आया। इस पर गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ संस्था एसओएस ने अजगर को रेस्क्यू किया। मथुरा में भी एक खेत से नौ फुट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया गया।
नया बांस गांव में खारी नदी में मछुआरों ने जाल डाला था। सुबह जाल खीचा तो उसमें 40 किलो वजनी और 12 फुट लंबा अजगर भी बाहर आ गया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एसओएस की दो रेस्क्यूअर टीमों को गांव भेजा। टीमों ने अजगर के गले में फंसे जाल को निकालकर कीठम भेजा है।
इसे कुछ दिन देखरेख में रखने के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा। इस घटना के बाद एसओएस टीम को मथुरा के ततरौता गांव में खेत में अजगर मिलने की सूचना मिली। इस पर टीम ने यहां से नौ फुट लंबे अजगर को पकड़ा। इसके बाद शहजादपुर गांव में कोबरा सांप 30 फुट गहरे कुएं में गिर गया था। उसे भी बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
एसओएस के डायरेक्टर बैजूराज ने बताया कि बमुश्किल तीनों सांपों को बचाया जा सका। अक्सर ही अजगर और सांप नमी और पानी वाले इलाकों में छुपे रहते हैं। कई दफा नदी में उतर जाते हैं, क्योंकि अच्छे तैराक होते हैं।