फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गणित का पेपर हल करने को लिए 15 से 20 हजार रुपये

गणित का पेपर हल करने को लिए 15 से 20 हजार रुपये

Mon, 25 Feb 2019 08:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
गणित का पेपर हल करने को लिए 15 से 20 हजार रुपये
मथुरा। इंटरमीडिएट गणित का पेपर हल कराने के लिए खूब मोटी डील हुई। एक कापी लिखने के पंद्रह से बीस हजार रुपये लिए गए। इस प्रकार की सूचनाओं पर एसटीएफ और पुलिस ने कई जगह छापा मारा भी, लेकिन सॉल्वर निकलकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि सॉल्वर के बारे में जानकारी मिल गई है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। कई कालेज प्रबंधकों के नाम भी नकल के इस खेल में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


शासन के तमाम प्रयासों के बावजूद नकल पर नकेल लग नहीं पा रही है। अब क्लासरूम में नकल नहीं हो रही तो कापियां क्लासरूम से बाहर पहुंचने लगी हैं। स्कूल संचालकों की मिलीभगत से नकल का काला कारोबार धड़ल्ले के साथ हो रहा है। पेपर खुलते ही बाहर पहुंच जाता है। सॉल्वर पेपर हल कर रहे हैं। अंग्रेजी, गणित और साइंस विषय के लिए मोटी डील स्कूलों ने की थी। इसका खुलासा अब हो रहा है। सोमवार को गणित की कापियां बाहर लिखे जाने की सूचना पर पुलिस और एसटीएफ दौड़ती रही। एक जगह सूचना मिली कि खेत में बैठकर कापी लिखी जा रही हैं। जब टीम पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। कई स्कूलों में सामूहिक नकल की भी सूचना मिली थी।
विज्ञापन


सोमवार को अडींग के दीनदयाल इंटर कालेज में बाहर कापियां लिखी जा रही थीं। पर्यवेक्षक के छापे में खुलासा हुआ है। हालांकि यहां कोई सॉल्वर नहीं पकड़ा गया है लेकिन जिस तरह से कापियां मिली हैं उससे माना जा रहा है कि सॉल्वर की संख्या भी पचास से अधिक रही होगी। अब उनकी तलाश की जा रही है। पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अभी तक बाहर पकड़ी गईं कापियां
- गोवर्धन के मुडसेरस में बाहर लिखी जा रही थीं कापियां।
- गोकुल के मधुसूदन इंटर कालेज में बाहर लिखी गईं कापियां।
- मांट के मनी का बांस स्थित सावित्री देवी इंटर कालेज में बाहर लिखी कापियां।
- अडींग के दीनदयाल इंटर कालेज में पकड़ा गया मामला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed