{"_id":"5bf442b2bdec22698f4ccb69","slug":"11542734514-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज की दुकानों से भरे 40 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज की दुकानों से भरे 40 सैंपल
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बलतिर गांव में लावारिस पड़ा बीज गोदाम भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को जलेसर और अवागढ़ क्षेत्र में छापेमारी कर 40 खाद बीज की दुकानों से सैंपल भरे। जबकि एक खाद की दुकान पर बीज की बिक्री होते हुए पाई गई जिसको नोटिस थमाया गया है।
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया है कि कस्बा जलेसर में छापामार कार्रवाई करने पहुंचे तो जांच पड़ताल के बाद 40 दुकानों से खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं के सैंपल भरे गए जिसमें 16 बीज, 14 खाद और 10 कीटनाशक के सैंपल शामिल हैं। वहीं लता खाद बीज भंडार पुन्हैरा जलेसर पर टीम को खाद का लाइसेंस मिला जबकि बीज की भी बिक्री की जा रही थी। बिना लाइसेंस बीज की बिक्री करते पाए जाने पर नोटिस दिया गया है। पुजारी बीज भंडार, प्रकाश खाद बीज भंडार, सिसौदिया कृषि सेवा केंद्र, कृष्णा बीज भंडार, एसजीएस ट्रेडर्स इसौली चौराहा, कृष्णा बीज एवं कीटनाशक भंडार, जनता खाद भंडार, प्रतीक खाद भंडार, संजय ट्रेडर्स, एटा केन्द्रीय थोक उपभोक्ता भंडार, कृभको कृषक सेवा केंद्र यह सभी दुकानें जलेसर की हैं। जबकि शिव खाद बीज भंडार और लता खाद-बीज भंडार पुन्हैरा की हैं। वहीं गोस्वामी खाद भंडार, जयशिव खाद भंडार, हिंन्दुस्तान कृषक सेवा केंद्र, कृष्णा एग्री जंक्शन सेंटर, हर्ष सेवा केन्द्र और प्रज्ञा खाद भंडार कस्बा अवागढ़ की दुकानें हैं। इन सभी दुकानदारों सहित 40 से सैंपलिंग की गई है, जो लैब को भेजे जाएंगे।