Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आत्मदाह की चेतावनी के बाद दौड़ी पुलिस

आत्मदाह की चेतावनी के बाद दौड़ी पुलिस

Thu, 06 Sep 2018 09:58 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह की चेतावनी के बाद दौड़ी  पुलिस
मैनपुरी- बरनाहल। दो माह पूर्व भेड़ चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होती देख पीड़ित ने आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दौड़ गई। आरोपी की गिरफ्तारी होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने आत्मदाह न करने की बात कही। तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला थाना क्षेत्र के गांव नगला खेरानी का है। गांव निवासी कालीचरन सिंह और अहिवरन सिंह भाई हैं। यह दोनों भेड़ पालन करते हैं। 12 जुलाई की रात कालीचरन की 65 भेड़ चोरी हो गईं। सुबह पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। मौके पर मोबाइल आदि सामान मिला था।
विज्ञापन


पीड़ित ने वीरेंद्र सिंह, बंटू, प्रशांत, पूरन सिंह और सुरेश निवासी गांव बिरथुआ और राजेंद्र सिंह निवासी घसरारा थाना अछल्दा इटावा के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान पीड़ित ने 24 अगस्त को डीएम को पत्र देकर पांच सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। बुधवार को थानाध्यक्ष जेपी अशोक ने एक आरोपी पूरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित को अन्य नामजदों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीड़ित ने आत्मदाह करने का अपना निर्णय वापस ले लिया। थानाध्यक्ष जेपी अशोक ने बताया कि 15 दिन पूर्व एक आरोपी प्रशांत को जेल भेजा जा चुका है। अन्य की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed