फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नाबालिग से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

नाबालिग से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

Mon, 06 Aug 2018 11:43 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज
Muzaffarpur Girls Hostel
कासगंज।
विज्ञापन

सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना के दौरान किशोर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन किशोरी को चिकित्सक के यहां लाए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है आरोपी फरार है।
घटना का शिकार 13 वर्षीय किशोरी हुई। वह शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे खेत पर कूड़ा डालने गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद युवक रूम सिंह पुत्र राजपाल ने उसे जबरदस्ती के खेत में खींच लिया। जहां काफी देर तक किशोरी के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया। जिससे किशोरी के गंभीर चोटें आ गईं। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। किशोरी खेत से बदहवास अवस्था में घर लौटी और परिवारीजनों को घटना की जानकारी देते हुए बेहोश हो गई। परिवार के लोग भी घबरा गए। तुरंत ही यूपी 100 पुलिस को घटना की सूचना दी। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पचलाना पुलिस भी आ गई। किशोरी को अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में किशोरी का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक के खिलाफ सेारों पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विधायक से मिले परिजन
कासगंज। दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी के परिजन सदर विधायक देवेंद्र राजपूत से मिले। विधायक से इस घटना में कार्रवाई की मांग की। विधायक ने परिवारीजनों को मदद का पूरा भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed