फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रातों-रात खेत में लगा दी आंबेडकर की मूर्ति

रातों-रात खेत में लगा दी आंबेडकर की मूर्ति

Fri, 27 Jul 2018 11:22 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
रातों-रात खेत में लगा दी आंबेडकर की मूर्ति
रातों-रात खेत में लगा दी आंबेडकर की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
सहावर। ग्राम बोंदर में एक खेत में रातों रात डा. भीमराव अंाबेडकर की प्रतिमा लगा दी। जिससे ग्रामीणों मेें आक्रोश व्याप्त हो गया। भगवान सिंह शाक्य व राम बहादुर शाक्य पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम बोंदर की सहावर शहबाजपुर मार्ग स्थित मुरली नगरा में डेढ़ बीघा जमीन है। उस जमीन पर रामबाबू व मलखान पुत्र हेतराम निवासी मुरली नगरा 20 साल से अवैध रूप से खेती कर रहे थे। पांच दिन पूर्व भगवान सिंह कानूनगो व लेखपाल से नापतौल कराकर अपना कब्जा कर लिया। जमीन हाथ से निकल जाने पर रामबाबू व मलखान ने ग्रामीणों की मदद से जमीन पर कब्जा करने की योजना बना ली। भागवत कथा आयोजन से जो धन बचा उससे बदायूं के कादरगंज से मूर्ति को खरीद कर लाया गया। गुरुवार की रात्रि को खेत में चबूतरा तैयार करके रातों रात मूर्ति को लगवा दिया। जब इस बात की जानकारी भूमि स्वामी को हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मूर्ति हटवाने का प्रयास किया तो मौके पर मुरली नगरा के ग्रामीण लाठी डंडा लेकर एकत्रित हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। जब पुलिस ने मामला तूल पकड़ते देखा तो सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर उपजिलाधिकारी कृपाशंकर पांडेय मौके पर पहुंच गए। एसपी ने सीओ सिटी गवेंद्र गौतम को मौके पर भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके से गांव में बॉबी पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला भीम नगर सहावर, लालाराम पुत्र टीकाराम, श्रीकृष्ण पुत्र शिवसिंह, जयमाला पुत्री मुकेश, अंगूरी पत्नि मुकेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गांव में ंफ्लैग मार्च किया । थाना प्रभारी रवेद्र बहादुर ने बताया कि अभी पुलिस को इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed