फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जयपुर हाउस डकैती कांड के खुलासे के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम

जयपुर हाउस डकैती कांड के खुलासे के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम

Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जयपुर हाउस डकैती कांड के खुलासे के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम
आगरा। सराफ राकेश मित्तल के घर में डकैती की वारदात से जयपुर हाउस के लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं। लोगों ने सुरक्षा की मांग की है। शनिवार को लोगों ने पार्क में मीटिंग की। इसके बाद एसएसपी अमित पाठक से मुलाकात की।
विज्ञापन


मांग की कि बदमाशों की गिरफ्तारी 48 घंटे में की जाए। अगर, बदमाश नहीं पकड़े जाते हैं तो बाजार बंद करके धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

28 दिसंबर को जयपुर हाउस निवासी राकेश मित्तल की कोठी में छह बदमाशों ने डकैती डाली थी। बेटे, बहू और पत्नी सहित दो मासूमों को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात की। घटना से जहां परिवार के लोग दहशत में हैं, वहीं कालोनी के लोग भी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह कालोनी के लोगों ने मीटिंग की। इसमें कहा गया कि कालोनी के कई मार्ग पर गेट नहीं है। वहीं रोशनी भी नहीं रहती। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे है। पुलिस की पिकेट नहीं रहती, जिस वजह से असामाजिक तत्व वारदात की फिराक में रहते हैं। मीटिंग में सीओ लोहामंडी और इंस्पेक्टर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस से पुलिस गश्त की मांग की। कालोनी के लोगों ने कैमरे लगाने, गेट लगाने और गार्ड की व्यवस्था अपने स्तर पर करने के लिए विचार किया। मीटिंग में पीड़ित परिवार के साथ प्रताप नगर, आलोक नगर, टीचर्स कालोनी के लोग भी शामिल थे। रविवार को भी मीटिंग बुलाई गई है। इसमें सुरक्षा को लेकर की जाने वाली व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed