फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कासगंज के 50 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल

कासगंज के 50 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल

Sat, 28 Oct 2017 11:12 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
कासगंज के 50 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल
up board
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा तिथि घोषित होते ही परीक्षार्थियों की धड़कने बढ़ गई हैं। जिले में 216 माध्यमिक विद्यालयों के 50,106 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष से बोर्ड परीक्षा में 12063 परीक्षार्थी अधिक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष से करीब 32 प्रतिशत अधिक परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे है। पिछले साल 38043 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे जो इस बार बढ़कर 50,106 तक पहुंच गए हैं। परीक्षा के लिए अभी परीक्षा केंद्र निर्धारण नहीं हो पाए है। ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया से केंद्रों का निर्धारण होना है। परीक्षा छह फरवरी से शुरू होने जा रही है। हाईस्कूल की परीक्षा 22 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा आठ मार्च को समाप्त होगी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के चलते परीक्षा काफी विलंब से हुई। प्रदेश सरकार ने इस साल जुलाई से सत्र शुरू कराया था। जिससे अभी तक परीक्षार्थियों को काफी कम कोर्स हुआ है। ऐसे में परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा को देर से शुरू होने की उम्मीद लगा रहे थे, लेकिन परीक्षा अन्य वर्षों की अपेक्षा जल्द शुरू हो रही हैं। परीक्षा का कार्यकाल भी कम रखा गया है। छात्र गोविंद ने बताया कि अभी आधा कोर्स भी नहीं हुआ है। नवंबर का माह चुनाव में बीत जाएगा। इसके बाद दो माह मिलेंगे, जिसमें कोर्स पूरा होने की उम्माीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो विद्यालयों की सही लोकेशन नहीं आ रही सामने

कासगंज। परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए दूरी निर्धारण एप के माध्यम से विद्यालयों की सूचनाएं एकत्रित कीं। विद्यालयों को यह एप अपने विद्यालय परिसर में खड़े होकर डाउनलोड करना था, जिससे विद्यालय की अक्षांस वे देशांतर दूरी सही सामने आ सके। विद्यालयों ने इसमें लापरवाही बरती।

विद्यालयों की मनमानी से काफी विद्यालयों की अक्षांश व देशंातर दूरी सही सामने न आने पर उन्हें फिर से एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए, लेकिन अभी भी प्रेमवती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं मुरारीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की अक्षांश व देशांतर दूरी सही सामने नहीं आ रही।


जनपद में दो विद्यालय हैं डिवार

जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में दो विद्यालय पिछले वर्ष डिबार किए गए थे। ये विद्यालय इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed