जहरखुरानों का गैंग पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ जीआरपी योगेश पाठक ने बताया कि थाना आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर इन युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते पकड़ा गया। पकड़े गए युवक शहीद नगर, सदर निवासी सोनू खान, सराय ख्वाजा शाहगंज निवासी अमित तोमर, नगला फकीरचंद शाहगंज निवासी अविष्कार, खेरिया मोड़ निवासी मोहसिन उर्फ हामिद शामिल हैं।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे आगरा से जयपुर, अजमेर जाने वाली गाड़ियों में यात्रियों से दोस्ती गांठकर उन्हें खानपान में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करते हैं। गैंग के सदस्यों के निशाने पर अकेले यात्रा करने वाले यात्री होते हैं। आगरा फोर्ट प्रभारी ललित त्यागी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगरा कैंट थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।