{"_id":"5994802c4f1c1b18718b45e1","slug":"11502904364-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के संबंध में स्कूलों को निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के संबंध में स्कूलों को निर्देश जारी
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मच्छर जनित बुखार और स्वाइन फ्लू रोधी जन जागरण अभियान की कड़ी में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी स्कूलाें को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से मलेरिया, डेंगू और स्वाइन फ्लू लक्षण, कैसे फैलता है और सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई है।
स्कूलों के प्रधानाचार्योँ को निर्देश दिया गया है कि छात्र-छात्राओं में मच्छर जनित रोगों के लक्षण दिखने पर विद्यार्थी को तत्काल उपचार और विश्राम के लिए छुट्टी दिला दी जाए। इस समय अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। इस संबंध में स्कूलाें में प्रार्थना सभा के आयोजन से बचने के लिए कहा गया है। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ आगरा (अप्सा) के अध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि कक्षाओं में स्वाइन फ्लू के संबंध में नोटिस लगवाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों से कहा जा रहा है कि लक्षण नजर आने पर शिक्षकों को तत्काल बताएं।
स्वाइन फ्लू के संबंध में यह जानकारी दी गई
लक्षण क्या हैं - बुखार, खांसी, छींक व नाक से पानी बहना। गले में दर्द और सांस लेने में तकलीफ। बदन दर्द और जोड़ों सूजन। आंखों में संक्रमण एवं दस्त व उल्टी होना।
विज्ञापन
कैसे फैलता है- स्वाइन फ्लू, इन्फ्लूएंजा टाइप-ए वाइरस से फैलने वाली बीमारी है, जो एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में निकट संपर्क या फिर संक्रमित वस्तु के माध्यम से फैलता है।
सावधानियां - जहां तक संभव हो, भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं। यदि आवश्यक हाें तो मास्क का प्रयोग करें। खांसते व छींकते समय मुंह को रुमाल या टीशू पेपर से ढकें। किसी पॉजीटिव रोगी के संपर्क में आने से बचें।