फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला हिरासत में

गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला हिरासत में

Thu, 10 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला हिरासत में
गोकसी की सूचना पर एकत्रित भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जसराना के बाद गुरुवार को कांशीराम कालोनी में गोकशी का खुलासा हुआ है। इसकी सूचना पर जब यहां पुलिस पहुंची तभी इसकी भनक आरोपियों को लग गई। इस पर वे मौके से भाग गए। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला को हिरासत में लिया है। मौके से गोवंश मांस के साथ खाल भी बरामद हुई हैं। इसकी जानकारी होने पर भाजपा, बजरंग दल और युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। गोपालक भी थाने पहुंच गया था।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह कांशीराम कॉलोनी में गोकशी की सूचना मिलते ही एसओ ऊदल सिंह फोर्स के साथ कालोनी पहुंच गए। इस दौरान कमरे से मांस का सैंपल लिया और सरकारी पशु चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर सोमदेव चौहान से परीक्षण कराया। एसओ ने बताया कि परीक्षण के बाद डॉक्टर ने प्रथम दृष्टया मांस को गोवंश का मांस प्रतीत होना बताया है। इसके बाद पुलिस ने मांस को मथुरा लैब में जांच को भेज दिया।
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सुशील यादव और भाजपा के कई कार्यकर्ता कालोनी पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। सीओ संजय वर्मा और एसडीएम संगमलाल यादव भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कालोनी के पीछे झाड़ियों में तलाशी की गई तो वहां गोवंश की खाल और रस्सी बरामद हो गई। सीओ ने बताया मांस को जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी भूरा उर्फ नकीर, मुफीद तथा रुखसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम बना कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाल और पूंछ मिलने पर हुई शिनाख्त, रिपोर्ट
शिकोहाबाद। पुलिस ने कालोनी की एक झाड़ी में गोवंश की खाल और रस्सी बरामद कर ली है। खाल बरामद होते ही मांस को लेकर संशय समाप्त हो गया। लोगों ने स्पष्ट किया कि कमरे में गोकशी की गई थी। इसी दौरान रुकनपुर निवासी विनोद भी गोवंश की खोज करता हुआ मौके पर पहुंच गया। उसने खाल देख कर उसकी पुष्टि कर दी। विनोद ने बताया कि उसके गोवंश को रात एक बजे के करीब को खोल ले गया है। उसके बाद उसे कॉलोनी में ले जाकर काटा गया है। शिनाख्त होने पर विनोद ने थाने में गोवंश चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


कालोनी के कई कमरों पर है भूरा का अवैध कब्जा
शिकोहाबाद। कांशीराम कॉलोनी अवैध धंधों का अड्डा बन गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में गोकसी करने वाले आरोपी भूरा उर्फ नकीर और उसके भाई मुफीद तथा उसके परिवार और साथियों ने कॉलोनी के लगभग 20 से 25 कमरों में कब्जा कर लिया है। इन कमरों का यह लोग अवैध गतिविधियों के संचालन के लिए प्रयोग करते हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते स्थानीय लोग चुपचाप समय काट रहे हैं। गरीब और लाचार लोग इनका विरोध भी नहीं करते हैं। कालोनी में सभी समुदाय के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed