फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एयरपोर्ट- छावनी विधायक से मिले पर्यटन उद्यमी

एयरपोर्ट- छावनी विधायक से मिले पर्यटन उद्यमी

Fri, 04 Aug 2017 11:06 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट- छावनी विधायक से मिले पर्यटन उद्यमी
आगरा। एयरपोर्ट और सिविल एन्क्लेव के लिए सरकार ने बजट जारी नहीं किया तो आगरा में एक भी वीवीआईपी फ्लाइट नहीं उतरने दी जाएगी। हवाई जहाज से आने वाले हर वीआईपी का विरोध किया जाएगा। जब आम आदमी को आगरा में फ्लाइट उपलब्ध नहीं तो वीआईपी भी सड़क या रेल मार्ग से ही आगरा का सफर करें।
विज्ञापन


ये चेतावनी दी है शहर के पर्यटन उद्यमियों ने, जो शुक्रवार को छावनी क्षेत्र के भाजपा विधायक डा. जीएस धर्मेश से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। विधायक ने उद्यमियों से कहा कि वह सिविल एन्क्लेव के लिए बजट जारी कराने का प्रयास कर रहे हैं। बजट में आवंटन हुआ भी है। आगरा को यह जल्द मिल जाएगा। अगले सप्ताह वह मुख्यमंत्री से उद्यमियों की मुलाकात कराने का प्रयास करेंगे। फेडरेशन आफ ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि एक साल से सिविल एन्क्लेव के लिए बजट नहीं दिया जा रहा, लेकिन घोषणा हर महीने की जाती है।
विज्ञापन


अब केंद्र और राज्य में भाजपा की ही सरकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के वायदे की भी याद दिलाई। राजीव तिवारी के मुताबिक, 15 अगस्त को पर्यटन उद्यमी मानव शृंखला बनाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रह्लाद अग्रवाल, राकेश चौहान, संदीप अरोरा, हाकिम सिंह सोलंकी, अनूप गोयल, नरेंद्र गुप्ता, रविंद्र पाल सिंह टिम्मा, आनंद राय, वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, अखिलेश दुबे, प्रताप अरोरा, मेहरानउद्दीन, संजय सिंह, राजकुमार खंडेलवाल, एके मिश्रा, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज एयरपोर्ट पर चैंबर सभागार में बैठक
आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बैराज की मांग को लेकर नेशनल चेंबर के जीवनी मंडी स्थित सभागार में शनिवार शाम 4:30 बजे से सभी संगठनों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed