{"_id":"5953e3d04f1c1bd0738b4597","slug":"11498670032-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस: पंजीकरण हुआ, बिल जमा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस: पंजीकरण हुआ, बिल जमा नहीं
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बिजली विभाग की ओटीएस योजना लापरवाही की भेंट चढ़ी हुई है। ओटीएस में पंजीकरण के बाद भी बकाएदार उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। जबकि गुरूवार को बिल जमा करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
बिजली विभाग ने बकाएदारों से बिजल जमा करने के लिए ओटीएस (एक मुश्त समाधान योजना) शुरू की। बिजली विभाग का 10.5 करोड़ रुपए उपभोक्ताओं पर बकाया है। ओटीएस के तहत अपना बकाया जमा करने के लिए काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। विभाग ने ओटीएस के तहत बिल जमा करने को बिजली घरों पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं की।
सिर्फ एक-एक काउंटर खोले गए। इन पर बकाएदारों की लंबी लाइनें इन पर लग जाती हैं। कुमरौआ के उपभोक्ता दिनेश ने बताया कि वह दो दिन से अपना बकाया बिल जमा करने के लिए बिजलीघर पर पहुंच रहा है, लेकिन लंबी लाइन के चलते उसका बिल जमा नहीं हो पा रहा है। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बिल जमा होता है।
विज्ञापन
नगरिया के सूरजपाल ने बताया कि गुरुवार को अंतिम तिथि है, तीन दिन से वह चक्कर काट रहा है, लेकिन बिल जमा नहीं हो पा रहा है। गुरहना के राधेश्याम का कहना है कि वह तीन दिन से आ रहा हैं। एक बिजली घर से दूसरे बिजलीघर बिल जमा करने को भेज दिया जाता है, लेकिन बिल जमा नहीं होता। अधिशाषी अभियंता सत्यदेव सिंह का कहना है कि ओटीएस के तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं का बिल यदि समय से जमा नहीं होता है तो उनके विरुद्घ नोटिस जारी कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।