{"_id":"593ee6a31126f4a4628b4644","slug":"11497294499-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ी होगी मकेरा पुलिया, शासन ने मांगा प्रस्ताव.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ी होगी मकेरा पुलिया, शासन ने मांगा प्रस्ताव.
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब मथुरा-भरतपुर मार्ग पर मकेरा पुलिया को चौड़ा किया जाएगा। शासन ने इसके लिए प्रस्ताव मांग लिया है। डीएम को तीन दिन के भीतर प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा। स्पीड ब्रेकर और लाइटिंग का काम करा भी दिया गया है।
इस मार्ग का पूरा नाम पीलीभीत-बरेली-मथुरा-भरतपुर मार्ग है। इसे स्टेट हाईवे-33 भी कहा जाता है। अब ये मार्ग नेशनल हाईवे में आ गया है। इसको चार लेन का भी कराया जा रहा है। इस मार्ग पर हादसे के नजरिए से सबसे खतरनाक स्थल मकेरा पुलिया बनी हुई है। पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।
रविवार को मकेरा पुलिया तोड़कर रजबहा में इनोवा गिर गई थी जिसमें बरेली के 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद शासन ने पुलिया को चौड़ा कराने का फैसला किया है। शासन ने जिलाधिकारी से तत्काल प्रस्ताव भेजने को कहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को तीन दिन के भीतर प्रस्ताव भेजना होगा। वहीं हादसे के बाद स्पीड ब्रेकर और लाइटिंग का काम भी शुरू करा दिया गया है। टूटी पुलिया की मरम्मत भी हो गई है। स्पीड ब्रेकर सोमवार तक बनकर तैयार भी हो गए थे। पुलिया दूर से नजर आए इसके लिए रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। दिनभर पुलिया पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम होता रहा।
शासन तक पहुंची डीएम-एसएसपी की लेटलतीफी
डीएम और एसएसपी की लेटलतीफी शासन तक पहुंच गई है। मकेरा पुलिया पर हुए भीषण हादसे के बाद अधिकारियों के पांच घंटे देरी से पहुंचने पर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने सख्त नाराजगी जताई है। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि अधिकारियों को तत्काल पहुंचना चाहिए था। अधिकारियों की ये बड़ी लापरवाही रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।