{"_id":"5cd2fd48bdec2207186a50b5","slug":"111557331272-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनगो के लापता बेटे की गला दबाकर हत्या, शव जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनगो के लापता बेटे की गला दबाकर हत्या, शव जंगल में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कानूनगो के बेटे की गला दबाकर हत्या करके शव को यमुना किनारे जंगल में फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह शव को जंगल में पड़ा देख सनसनी फैल गई। सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक की हत्या का कारण साफ नहीं है। युवक सात मई की सुबह पांच बजे से घर से लापता था। संभावना जताई जा रही है कि शाम को युवक की हत्या कर दी गई।
थाना सदर बाजार के वेटरनेरी विवि. के क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रह रहे सदर कानूनगो हरीलाल के 24 साल के बेटे विश्वदीप का शव ब्लॉक मार्ग पर यमुना किनारे जंगल में मिला। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास मोबाइल, नकदी, गले की जंजीर मिली है। इससे साफ है कि हत्या लूट के लिए तो नहीं की गई है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
भाई की शादी के बाद रिश्तेदारों को छोड़ने गेस्ट हाउस गया था
मथुरा। कानूनगो के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा राजदीप, दूसरे नंबर का विश्वदीप। तीसरे नंबर का प्रशांत है। छह मई को राजदीप की शादी थी। शादी होने के बाद विश्वदीप रिश्तेदारों को वेटरनेरी विवि. के गेस्ट हाउस में छोड़ने गया था। उसके बाद युवक घर नहीं लौटा। पिता का कहना है कि उसकी काफी तलाश की गई, पर सुराग नहीं लग सका। बुधवार को शव मिलने की खबर से शादी के घर में भूचाल आ गया। पिता की माने तो स्नातक कर चुका विश्वदीप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
हत्या के पीछे की वजह कुछ और है...
मथुरा। मृतक के गले में सोने की जंजीर, नकदी और मोबाइल मिलना तो स्पष्ट कर रहा है कि लूट के इरादे से युवक का गला नहीं घोंटा गया। युवक की हत्या क्यों की गई। पुलिस के लिए यह पहेली अभी तक अबूझ है। इसे सुलझाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।