{"_id":"5c51bfb6bdec221a376683e0","slug":"111548861366-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गोदकर युवक की हत्या, शव नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से गोदकर युवक की हत्या, शव नहर में फेंका
विज्ञापन
हत्या के बाद राेते परिजन ।
- फोटो : अमर उजाला डेमाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। चाकू से गोदकर युवक की हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। कुर्रा थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम नहर से शव को बरामद कर लिया। जेब में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्ती के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थाने पहुंचे परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना कुर्रा पुलिस को मंगलवार की शाम सूचना मिली कि क्षेत्र में बांसक गांव से होकर गुजरने वाली नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पहचान के प्रयास शुरू कर दिए थे। तलाशी के दौरान पेंट की जेब में ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिस पर मृतक का नाम पंकज सक्सेना पुत्र रमेशचंद्र सक्सेना निवासी लवकुश नगर, कासगंज लिखा था।
पुलिस ने मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी। देर शाम थाने पहुंचकर परिजनों ने भी शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब सात दिन पहले पंकज पत्नी को लेने हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में गया था। वहीं, मृतक के भाई अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि भाई की हत्या पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से गोद कर की है। हत्याकांड में ससुरालीजनों व अन्य को भी नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।