फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रभु यीशु के जन्म लेते ही शुरू हुआ बधाईयों का दौरर

प्रभु यीशु के जन्म लेते ही शुरू हुआ बधाईयों का दौरर

Mon, 24 Dec 2018 10:32 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशु के जन्म लेते ही शुरू हुआ बधाईयों का दौरर
प्रभु यीशु के जन्म लेते ही शुरू हुआ बधाईयों का दौरर - फोटो : अमर उजाला
एटा। मंगलवार लगते ही रात 12 बजे जैसे ही प्रभु यीशु ने जन्म लिया वैसे ही चारों ओर जिंगल बेल-जिंगल बेल की गूंज के साथ ही प्रभु के जन्म का उल्लास और बधाइयों का दौर शुरू हुआ। का। प्रभु यीशु के जन्म को लेकर नगर के दोनों चर्च को रंगीन रोशनी सजाया गया है। प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए नगर के चर्च में सोमवार को दिनभर तैयारियों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

गांधी मार्केट स्थित सीएनआई, आगरा रोड स्थित कैथोलिक चर्च के अलावा जलेसर स्थित चर्च में सोमवार को दिनभर ईसाई समुदाय के लोग सजावट और तैयारियों में उत्साह से लगे दिखाई दिए। जैसे ही रात 12 बजे वैसे ही प्रभु यीशु ने जन्म लिया। प्रभु यीशु के जन्मदिन की सूचना मिली वैसे ही बधाईयोें का दौर शुरू हो गया। मंगलवार की सुबह क्रिसमस पर ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना सभा करेंगे और कैंडल जला कर चर्च का आंगन रोशन करेंगे। मैकगॉ चर्च के पादरी फादर जगत सिंह ने बताया कि क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। बच्चे और युवा चर्च के अंदर प्रेयर हाल की साज सज्जा क्रेप और गुब्बारे से सजावट कर रहे हैं। चर्च के बाहरी हिस्से को रंगीन इलेक्ट्रिक झालर से सजाया जा रहा है। शहर के दूसरे चर्च में भी प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। चर्च में क्रिसमम ट्री लगाने के अलावा सांता क्लॉज बच्चों को गिफ्ट वितरित करेंगे।
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए सजे बाजार
प्रभु यीशु के जन्मदिन के लिए बाजार में गिफ्ट गैलरीज सज गईं हैं। पैक्ड गिफ्ट, चॉकलेट, टॉफी, क्रिसमस ट्री समेत अनेक आइटम बाजार में बिक रहे हैं। बाजार में सबसे ज्यादा मांग केक की है। ईसाई समुदाय के लोग बाजार में अलग-अलग फ्लेवर के केक बुक कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल स्कूल में मनाया गया क्रिसमस
एटा। शहर के पुलिस लाइन के सामने स्थित मॉडल स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टाफी और गिफ्ट बांटे। प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता, नीता सिंह, हेमलता, यतीेंद्र समेत तमाम शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे। साथ ही वंश वैली किड्स एकेडमी में भी क्रिसमस पर्व मनाया गया। मुन्नेश बाबू, प्रधानाचार्य मोनिका दीक्षित, मृदुल दीक्षित, डा. आलोक दीक्षित, निमेश राजपूत, मेघा, आरती सोनी, डौली सिंह, साधना रहे।

स्कूूलों मेें उत्साह से मना क्रिसमस पर्व
कासगंज। क्रिसमस पर्व स्कूलों-कालेजों में उत्साह के साथ क्रिसमस मनाया गया। बच्चे सेंटा क्लाज बनकर काफी खुश नजर आए। इसके अलावा बच्चों ने अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
माउन्ट लिट्रा जी स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक दीपक गुप्ता, उमा शर्मा, पूजा माहेश्वरी, मोहिनी वार्ष्णेय, प्रतिष्ठा पांडेय, नविता पाल, ममता पचौरी आदि मौजूद रहे।
एसकेवी पब्लिक स्कूूल में प्रबंधक कुमकुम वार्ष्णेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह दीन दुखियों की सेवा को प्राथमिकता देते थे। हमें हमेशा जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। विद्यालय में क्रिसमस ट्री सजाया गया। बच्चे सेंटा क्लॉज बनकर काफी प्रसन्न नजर आए। बच्चों ने नृृत्य आदि प्रस्तुत किए। निखिल वार्ष्णेय, नीना माहेश्वरी, प्रीति माहेेश्वरी, पूनम वार्ष्णेय, पूर्ति सक्सेना, शरद वर्मा, नेहा परिहार, गीता चोला, प्रियंका गोयल आदि मौजूद रहे।
सहावर कस्बे के एलएलए पब्लिक स्कूल में क्रिसमस ट्री सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
क्रिसमस ट्री बना कर उन्हें रंगों से सजा कर आकर्षक बनाया। प्रतियोगिता में अग्रिम यादव प्रथम, प्रियंका वर्मा द्वितीय, उपेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। रविकांत आर्य, भूपेंद्र सिंह, आदर्श शर्मा, सत्यप्रकाश, नेहा वार्ष्णेय, ज्योति, आरती, स्वाति उपाध्याय, पिंकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

प्रभु यीशु का जन्म होते ही छाई खुशियां
कासगंज। प्रभु यीशु का जन्म होते ही क्रिश्चियन समाज में खुशियां छा गईं। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में चर्च सजाए गए। आकर्षक ढंग से सजे चर्च की शोभा देखते ही बन रही थी। घरों में भी क्रिसमस पर्व के लिए तैयारियां पूरी कर ली।

क्रिसमस पर्व के लिए सुबह से ही लोग पर्व की तैयारियों में जुट गए। घरों पर तरह तरह के पकवान तैयार किए गए। घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। चर्च कंपाउंड के अलावा। आसपास की बस्तियों में सजावट की गई। रोशनी से जगमग करती बस्तियों की शोभा देखते ही बन रही थी। रात्रि 11 बजते ही मिड नाइट सर्विस शुरू हो गई। मध्य रात्रि में जैसे ही प्रभु यीशु का जन्म हुआ, समाज के लोगों में खुशियां छा गईं। लोगों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में जमकर सेलीब्रेट किया। एक दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की बधाईयां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed