फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Unchecked Illegal Transport: Road Travel Turns DeadlyUnchecked Illegal Transport: Road Travel Turns Deadly

डग्गेमारी बेलगाम: सड़कों पर सफर बना जानलेवा

Sat, 05 Sep 2026 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Unchecked Illegal Transport: Road Travel Turns DeadlyUnchecked Illegal Transport: Road Travel Turns Deadly
मिरहची में ऑटो में पैर लटकाकर गुहरते लोग। संवाद
एटा। त्योहार से पहले जिले में डग्गेमारी बढ़ गई है। एटा-बरेली हाईवे, अलीगंज रोड, आगरा रोड, जलेसर, मारहरा, निधौली कलां और सकीट मार्ग पर क्षमता से अधिक सवारियां लेकर वाहन दौड़ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली, मैक्स पिकअप और ऑटो में यात्रियों को ठूंसकर बैठाने के बाद जगह न मिलने पर कई लोगों को बाहर लटकाकर सफर कराया जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों की मनमानी यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों पर सुबह से शाम तक डग्गेमार वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। त्योहार के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने से चालक अधिक कमाई के चक्कर में निर्धारित क्षमता की परवाह नहीं कर रहे हैं। छोटे ऑटो में भी मानक से कहीं अधिक सवारियां बैठाई जा रहीं हैं। मैक्स पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल भी सवारी ढोने में धड़ल्ले से हो रहा है। एटा-बरेली हाईवे पर स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच ओवरलोड सवारी वाहन चलने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं रास्ते में सवारियां उतारने और बैठाने के लिए वाहन अचानक सड़क किनारे रोक दिए जाने से यातायात भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन


-
कासगंज हादसे के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
कासगंज में हुए हादसे के बाद ओवरलोड सवारी वाहनों को लेकर सवाल उठे थे लेकिन इसके बावजूद जिले में प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। लोगों का कहना है कि चेकिंग अभियान कभी-कभार चलने से डग्गेमारी पर स्थायी अंकुश नहीं लग पा रहा है। कार्रवाई के अभाव में चालक बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। त्योहार को देखते हुए जिला मुख्यालय समेत अलीगंज रोड, आगरा रोड, जलेसर, मारहरा, निधौली कलां, सकीट और एटा-बरेली हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते ओवरलोडिंग और डग्गेमारी पर रोक नहीं लगी तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर

मिरहची/मारहरा। एटा-बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, मैक्स पिकअप और ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर सफर कराया जा रहा है। कई वाहनों में सवारियां लटककर यात्रा करती दिखाई देती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं मारहरा की सड़कों पर डग्गेमार वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। ट्रैक्टर-ट्रोला समेत भारी वाहन संकरी गलियों और मुख्य बाजार से बेरोकटोक गुजर रहे हैं। कैंटर में भी लोग बैठकर सफर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मोहनपुरा में मथुरा-बरेली हाईवे पर शिवा इंटर कॉलेज के सामने डग्गेमार वाहन की वजह से भीषण हादसा हुआ था। लोगों ने हाईवे पर ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान चलाने की मांग की है।

वर्जन-
लोडर वाहनों से सवारी ढोने पर कार्रवाई की जाती है। कई बार चालान भी किया गया है और लोगों को समझाया भी जाता है। फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - शिवम यादव, एआरटीओ

मिरहची में ऑटो में पैर लटकाकर गुहरते लोग। संवाद

मिरहची में ऑटो में पैर लटकाकर गुहरते लोग। संवाद

मिरहची में ऑटो में पैर लटकाकर गुहरते लोग। संवाद

मिरहची में ऑटो में पैर लटकाकर गुहरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed