{"_id":"6a9b132bd54de6d4e30689b7","slug":"e-rickshaw-driver-arrested-along-with-accomplice-for-robbing-a-passenger-etah-news-c-163-1-eta1003-156095-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: यात्री से लूट करने वाला ई-रिक्शा चालक साथी सहित किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: यात्री से लूट करने वाला ई-रिक्शा चालक साथी सहित किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। सकरौली मार्ग पर यात्री से चाकू के बल पर यात्री से छह हजार रुपये लूटने वाले ई-रिक्शा चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। ई-रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ बुधवार को एक यात्री से चाकू के बल पर छह हजार रुपये लूट लिए थे।
हाथरस जिले के हसायन थाना क्षेत्र के गांव महेवा निवासी अभयपाल सिंह ने बुधवार को सकरौली थाना क्षेत्र के गांव गोथुआ जाने के लिए निधौलीकलां चौराहे से एक ई-रिक्शा 300 रुपये में बुक किया था। ई-रिक्शा में सवार होने के बाद अभयपाल ने बाजार से खरीदारी की। खरीदारी के बाद वह रिश्तेदारी में जाने के लिए रवाना हुए। कस्बे से निकलने पर पंक्चर का बहाना कर आगरा चौराहे पर रोक लिया।
यहां ठहरने के बाद उसने अपने साथी से फोन पर संपर्क कर उसे बुला लिया। इसके बाद दोनों अभयपाल को लेकर चल दिए। कुछ दूरी तय करने के बाद दोनों ने चाकू के बल पर अभयपाल से छह हजार रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी पर हरकत में आई पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए चालक जीतू निवासी मोहल्ला माधवनगर और उसके साथी आसिफ निवासी मोहल्ला महावीरगंज को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने लूट के 5250 रुपये और चाकू बरामद किया है। संवाद