फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या पर जताया आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला

बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या पर जताया आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला

Wed, 05 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या पर जताया आक्रोश, कैंडल मार्च  निकाला
टूंडला/फिरोजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मंगलवार को आयोजित शोक सभा में बुलंदशहर में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के निधन पर शोक जताया। वहीं उप्र कांग्रेस सेवादल ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में उप्र कांग्रेस सेवादल कमेटी के सेवादल अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध राठौर, सुमित पर भाजपा नेताओं के इशारे पर जानलेवा हमला किया गया। प्रदेश में जंगलराज आ गया है।
विज्ञापन


उप्र कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के सतीशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार में जब अफसर ही सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश की जनता क्या सुरक्षा महसूस करेगी। हमारी मांग है कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिला सचिव प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र व प्रदेश में विफल है। इस मौके पर हाजी नसीर अहमद, राजेश शर्मा, इमरान कुरैशी, नदीम कुरैशी, सुनीता गुप्ता, मोहम्मद हसन आदि मौजूद थे। वहीं युवा हिंदू वाहिनी ने भी शोकसभा की।

शोकसभा में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह तोमर, सिद्धार्थ जादौन, अर्जुन शर्मा, रोहित शर्मा, सुनील राना, जयकुमार सिंह, पारस जैन मौजूद थे। टूंडला में अमित कुमार परमार के आवास पर हुई शोक सभा में जिला अध्यक्ष अमरदीप सिंह चौहान ने शहीद सुबोध कुमार सिंह राठौर की हत्या को दुर्भाग्य पूर्ण बताया।

उन्होंने सरकार से शहीद सुबोध सिंह राठौर की पत्नी को राजपत्रित नौकरी व एक करोड़ रुपये की धनराशि मुआवजा के रूप में दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर शहीद सुबोध सिंह राठौर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, संजय परमार मौजूद थे।


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक शोकसभा प्रदेश संगठन मंत्री योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के आवास पर हुई। राम सिंह, सर्वेश सिंह, इंद्रपाल सिंह, राकेश सिंह, विक्रम जादौन, मनजीत सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह परिहार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed