फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाइक अनियंत्रित होकर रजबहे में गिरी, युवक की मौत

बाइक अनियंत्रित होकर रजबहे में गिरी, युवक की मौत

Sun, 28 Oct 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
बाइक अनियंत्रित होकर रजबहे में गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
कासगंज।ढोलना के ग्राम भरसोली के रजबहे में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगला केहर निवासी बहादुर (28) पुत्र रूप सिंह शनिवार शाम ढोलना से बाइक पर घर लौट रहा था। भरसोली रजबहे के निकट यकायक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर पड़ी। हादसा देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने रजबहा में छलांग लगा दी और युवक को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
युवक बहादुर के एक तीन साल की और एक साल की बेटी है। हादसे में मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी पत्नी संगीता के सामने अब इन बच्चों की परिवरिश की चिंता सता रही है। पति की मौत से वह सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed