फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   फर्जी ओडीएफ पर विधायक ने थपथपाई प्रशासन की पीठ

फर्जी ओडीएफ पर विधायक ने थपथपाई प्रशासन की पीठ

Thu, 27 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फर्जी ओडीएफ पर विधायक ने थपथपाई प्रशासन की पीठ
फर्जी ओडीएफ पर विधायक ने थपथपाई प्रशासन की पीठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटा। जिले में ओडीएफ के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े में जिला प्रशासन के साथ सत्ताधारी विधायक भी शामिल हो गए हैं। अधूरे शौचालयों के साथ विधायक प्रधानमंत्री के सपने को पलीता लगाकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। गुरुवार को ब्लॉक शीतलपुर को ओडीएफ घोषित करते हुए सदर विधायक ने प्रशासन की पीठ थपथपाई। जबकि हकीकत में तमाम गांवों में अब तक शौचालय बने ही नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले को दो अक्तूबर तक ओडीएफ घोषित करने के लिए चल रहा फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सत्ताधारी पार्टी के नेता और विधायक भी फर्जी ओडीएफ की हकीकत तलाशने की बजाय प्रशासन के कारनामे को शह दे रहे हैं। गुरुवार को ब्लॉक शीतलपुर सभागार में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने शीतलपुर ब्लॉक के 121 गांवों को ओडीएफ घोषित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र सौंपे। साथ ही स्वच्छाग्राहियों को सम्मानित किया। जबकि हकीकत में ब्लॉक के आधे से ज्यादा गांवों में शौचालय अधूरे पड़े हैं। गुपचुप तरीके से हुए कार्यक्रम में गुप्त तरीके से ब्लॉक को ओडीएफ करने पर चर्चा का आलम है। वहीं सदर विधायक सवालों के घेरे में आ गए हैं। सवाल यह है कि साफ छवि के विधायक क्या पार्टी कर्तव्यों को पूरा करने में जनता की जरूरत से खिलवाड़ कर रहे हैं या फिर फर्जीवाड़े को रोकने की बजाय प्रशासन को खुली शह दे रहे हैं। इसे लेकर लोगों में विधायक के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed