{"_id":"5ba654fd867a557fed5e9804","slug":"111537627389-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर लापता, दफ्तर में मिलीं शराब की खाली बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर लापता, दफ्तर में मिलीं शराब की खाली बोतलें
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सिंचाई विभाग के अपर खंड आगरा नहर कार्यालय के निरीक्षण में भारी खामियां मिली हैं। कार्यालय में जगह-जगह गंदगी के ढेर और शराब की खाली बोतलें मिलीं। एक्सईएन भी ऑफिस से लापता थे। वहीं मूवमेंट रजिस्टर नहीं दिखाया गया।
शनिवार सुबह 11 बजे सिंचाई बंधु समिति के उपाध्यक्ष सुधीर रावत, प्रोफेसर नवाब सिंह सहित 12 किसानों के साथ सिंचाई विभाग अपर खंड नहर कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में एक्सईएन मोरमुकुट सिंह नहीं थे। फोन पर संपर्क किया तो एक्सईएन ने खुद को ओखला में चीफ इंजीनियर कार्यालय में मीटिंग में बताया।
इस पर सुधीर रावत ने चीफ इंजीनियर को फोन कर मीटिंग के बारे में जाना तो बताया कि उन्होंने कोई मीटिंग नहीं बुलाई। एक साल पहले आए बायोमेट्रिक मशीन लगाने के आदेशों के बाद भी कार्यालय में मशीन नहीं लगी। कार्यालय में जगह जगह गंदगी के ढेर व खाली शराब व बियर की बोतलें मिलीं।