फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा

वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा

Mon, 16 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा
डैमो
एटा। वन विभाग अपनी संपत्ति की रखवाली नहीं कर पाया। करोड़ों की जमीन पर बाहुबलियों ने कब्जा कर लिया। जिसको लेकर विभाग ने कोर्ट की शरण ली। मगर पैरवी के अभाव में अब तक जमीन से कब्जा मुक्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


वन विभाग की ग्राम पंचायत शीतलपुर में लगभग 55 हेक्टेयर जमीन है। जिस पर काफी क्षेत्र में विभाग ने पौधरोपण कर जमीन को अपने कब्जे में ले रखा है। वन विभाग की यह जमीन एटा-अलीगंज मार्ग के पास होने के कारण भू-माफियाओं की नजर काफी पहले से थी। विभाग की उदासीनता के कारण 20 वर्ष पहले इस जमीन पर बाहुबलियों ने कब्जा कर लिया। विभाग को जब पता चला तो लीपापोती की जाने लगी।
विज्ञापन


इसके बावजूद भी दबंगों का जमीन पर कब्जा बरकरार रहा। बाद में वन विभाग कोर्ट चला गया जहां पर ठीक से पैरवी नहीं होने के चलते करोड़ों की जमीन पर अभी भी दबंगों का कब्जा जमा हुआ है। उधर, वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अलग-अलग अदालतों में मामले विचाराधीन चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार बताते हैं कि एक मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है तो दो जनपद न्यायालय में चल रहा है। मगर विभाग की तरफ से ठीक से पैरवी नहीं होने की वजह से जमीन पर अभी भी कब्जा बरकरार बना हुआ है।


‘विभाग की जमीन पर कब्जे के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, अभी हाल ही में चार्ज संभाला है। जमीन पर अगर कहीं कब्जा है तो पैरवी कराकर मुक्त करायी जाएगी।’
एनआर सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed