{"_id":"5b478cb04f1c1bc3248b5e17","slug":"111531415728-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय-शीतल की लगुन का कार्यक्रम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय-शीतल की लगुन का कार्यक्रम आज
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
संजय-शीतल की लगुन का कार्यक्रम आज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
15 जुलाई को दूल्हा संजय अब घोड़ी पर चढ़कर आएगा और शादी के बाद दुल्हन शीतल को विदा करके ले जाएगा। इस समय दूल्हा संजय एवं दुल्हन शीतल के परिवार में शादी की तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। शुक्रवार को शीतल के घर में मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। उसके घर लगुन का कार्यक्रम होगा। प्रशासन की नजर भी निजामपुर गांव पर टिकी है। खुफिया विभाग भी सक्रिय है।
संजय और शीतल की शादी में करीब 2500 दोनों पक्षों के मेहमान शामिल होंगे। संजय करीब दो सौ से ढाई सौ बारातियों के साथ बारात लेकर पहुंचेंगे। प्रशासन के द्वारा निर्धारित किए गए रूट पर संजय घोड़े की बग्गी पर सवार होकर बारात के लिए निकलेंगे। बारातियों के अलावा वधू पक्ष की ओर से 2 हजार से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। ग्रामीण परंपराओं के अनुसार उन्हें भोज कराया जाएगा। शीतल के भाई बीटू ने बताया कि सभी तैयारियां की जा रहीं हैं। घर परिवार में खुशी का माहौल है। बारात आदि की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गर्ईं हैं। जिससे बारात निकलनें में कोई असुविधा न हो। सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने गांव में स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती गांव में की जा रही है। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लगातार प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए है। वे स्वयं भी गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे।
पंचायत राज विभाग ने गांव में कराई सफाई कासगंज। गुरुवार को पंचायत राज विभाग की सफाई कर्मियों की टीम ने गांव में सफाई व्यवस्था की। गांव में सफाई कराने की मांग काफी समय से संजय कर रहा था। बरात के रूट पर सफाई का टीम का विशेष ध्यान था।