{"_id":"5a3e8e614f1c1b156b8bdfb2","slug":"111514049121-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ताओं की कुर्क की जाएगी संपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहर्ताओं की कुर्क की जाएगी संपति
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नौ साल पहले युवक को अगवा कर ले जाने वाले ग्राम प्रधान पति सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस जल्द ही कुर्की की कार्रवाई करेगी। नौ साल बाद एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच टीम ने फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
क्राइम ब्रांच टीम की विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अजब सिंह और सर्वेेश ने बताया कि नौ साल पहले जैथरा क्षेत्र के सत्यराम का अपहरण किया गया था। इसमें तत्कालीन थाना प्रभारी और अन्य विवेचक ने खानापूर्ति कर एफआर लगा दी थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर की गई विवेचना में पुलिस ने आठ दिन पहले घटना के आरोपी कृपाल को पकड़ कर जेल भेज दिया है।
हालांकि घटना के आरोपी ग्राम प्रधान पति प्रमोद, कश्मीर और अवधेश निवासी दौलतपुर पुलिस गिरफ्त से फरार है। अब पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस ने धारा 82 का नोटिस आरोपियों के घर चस्पा कर दिया है। बता दें कि नौ साल बीत जाने के बाद भी पुलिस सत्यराम को जिंदा अथवा उसकी लाश भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।