{"_id":"5a1319704f1c1bd1408b7e1a","slug":"111511201136-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में आज मिलेंगे 14,496 बैलेट पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में आज मिलेंगे 14,496 बैलेट पेपर
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जनपद में 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने कुल चार लाख 18 हजार बैलेट पेपर नई दिल्ली आनंद पर्वत स्थित प्रिंटिग प्रेस में छपवाए जा रहे हैं। बैलेट पेपर की प्रूफ रीडिंग का कार्य पूरा हो गया है।
चार अगस्त 2014 को नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद यहां पहली बार चुनाव होने जा रहा है। नगर निगम का चुनाव ईवीएम मशीन से होगा। नगर पालिका और नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से मतदान होगा। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ जिला प्रशासन बैलेट पेपर छपवाने और नई दिल्ली स्थित प्रिंटिंग प्रेस से मंगवा रहा है।
उपायुक्त उद्योग शरद टंडन के नेतृत्व में उद्योग विभाग की टीम ने चुनाव आयोग से अधिकृत नई दिल्ली आनंद बिहार स्थित केपिटल बिजनेस सिस्टम प्रा.लि. प्रिंटिंग प्रेस से बैलेट पेपर छपवाए हैं। उद्योग विभाग की टीम बैलेट पेपर का नमूना लेकर नई दिल्ली गई थी। वहां बेलेट पेपर का नमूना छपने और प्रूफ रीडिंग का कार्य रविवार की शाम तक पूरा कर लिया गया था।
विज्ञापन
सहायक प्रबंधक आरके पाठक ने बताया कि जनपद के लिए कुल चार लाख 18 हजार बेलेट पेपर छपवाए जा रहे हैं। इसमें मंगलवार को ईवीएम के 14,496 बेलेट पेपर मिल जाएंगे। शेष 4,03,504 बेलेट पेपर 23 नवंबर को मिलेंगे। बैलेट पेपर कड़ी सुरक्षा में आएंगे।
29 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन मतदाताओं को किसी तरह की भ्रम न हो। इसके लिए मेयर पद के बैलेट पेपर पर नाम के साथ प्रत्याशी का फोटो भी होगा। जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के बेलेट पेपर पर सिर्फ नाम प्रकाशित कराया गया है।
चुनाव आयोग ने बैलेट पेपर के रंग तय कर दिए हैं। मेयर पद के प्रत्याशी का बेलेट पेपर नीला रंग का होगा। पार्षद पद के प्रत्याशी का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा। नगर पालिका अध्यक्ष का बैलेट पेपर हरा, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सफेद बैलेट पेपर होगा। नगर पालिका और नगर पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर मिलेगा।