{"_id":"59fb56fa4f1c1bc9678b9182","slug":"111509644026-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दौरान तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दौरान तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निकाय चुनाव को निर्वाचन आयोग विस चुनाव की तर्ज पर कराने की तैयारी में है। चुनाव का स्वरूप हाईटेक करते हुए आयोग ने हर जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं पूर्व के चुनावोें में संदिग्ध रहे मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त पहरा रहेगा।
जिले में वर्ष 2006 में हुए निकाय चुनाव में एटा नगर पालिका क्षेत्र में झगड़े की शिकायतें सामने आई थीं। पालिका क्षेत्र में कई मतदान केेंद्रों पर हिंसा भी हुई और रीपोल कराना पड़ा। अब इस स्थिति से निपटने के लिए चुनाव आयोग ने हाईटेक रवैया अख्तियार किया है।
आयोग संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा। साथ ही हर केंद्र से मतदान की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही पूर्व में संदिग्ध रहे किदवई नगर, कटरा मोहल्ला, पीडब्ल्यूडी, होली मोहल्ला मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग के निर्देश मिलने के बाद निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधाकर मैथिल ने बताया कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केंद्र चिन्हित किए जा रहे हैं। इन पर कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त रहेंगे।