{"_id":"59f9faf14f1c1b6f548ba514","slug":"111509554929-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर से ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के घर से ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
शांती नगर स्थित एक आवास में हुई चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा तिजोरी का सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शादी समारोह में गए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के घर से चोर ताला तोड़कर चालीस हजार रुपये की नगदी और लाखो रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांती नगर निवासी अर्पित उपाध्याय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। दो दिन पहले वह वृंदावन में ताऊ की लड़की की शादी में शामिल होने गया था। वह घर पर सुरक्षा के लिए वह एक गार्ड को तैनात करके गया था। मंगलवार देर रात गार्ड पड़ोस के घर में सोने चला गया। उसी समय चोरों ने मकान में लगे ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर घर के अंदर से चालीस हजार रुपये की नगदी और करीब सात लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए।
इसकी जानकारी लोगों को उस समय हुई जब सुरक्षा में लगाया गया गार्ड और मौके पर पहुंचा। जहां उसने ताले टूटे हुए देखे। इसकी जानकारी उसने मालिक के साथ ही आसपास के लोगों को दी। जानकारी पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कोतवाली नगर पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए लोगों से जानकारी हासिल की। वही मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि जांच करा कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।