{"_id":"59e632a54f1c1b74698b63b1","slug":"111508258469-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के व्यापारियों ने अनाज के लाखों रुपये दबाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता के व्यापारियों ने अनाज के लाखों रुपये दबाए
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोलकाता के गल्ला व्यापारी ने जिले के कई व्यापारियों का अनाज का 92 लाख से अधिक रुपये दबा लिए है। रुपये न मिलने पर व्यापारियों ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपी फर्म संचालक का पता लगा रही है।
शिकोहाबाद रोड निवासी विमल पुत्र रामप्रकाश गल्ला आढ़ती है। उसने एवं जिले के अन्य व्यापारियों ने वर्ष 2015 में कोलकाता के व्यापारी रवि पुत्र मोनी प्रसाद को मक्का और बाजरा बेचा था। इसका रवि ने 45 लाख सेे अधिक बकाया नहीं दिया। आरोप है कि रुपये की मांग करने पर आरोपी व्यापारी रवि ने अभद्रता करते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। मामले में विमल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं व्यापारी रमेश चंद्र ने हरीश पुत्र गौरी शंकर निवासी साउथ कोलकाता के खिलाफ अनाज का 92 लाख रुपये न देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कराते हुए आरोपी व्यापारी का पता लगाया जा रहा है।