फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्नान नहीं किया, बस नमन कर लौट गए श्रद्धालु

स्नान नहीं किया, बस नमन कर लौट गए श्रद्धालु

Tue, 17 Oct 2017 08:32 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
स्नान नहीं किया, बस नमन कर लौट गए श्रद्धालु
yamuna - फोटो : demo
मथुरा। प्रदूषण से कराह रही यमुना में आखिर यमद्वितीया का पर्व कैसे मन पाएगा। मंगलवार को जल की सतह पर हरी काई छा गई। इसके चलते श्रद्धालु स्नान तो दूर आचमन करने से भी कतराते रहे। आस्था के चलते जिन लोगों ने स्नान किया वो प्रशासन को कोसते रहे। सोमवार को जिला अधिकारी और नगर आयुक्त ने यमुना के घाटों का निरीक्षण किया। यमुना में स्वच्छता को लेकर दिशा निर्देश दिए। दिलचस्प बात ये है कि अगले ही दिन यमुना के जल पर काई छा गई। इसके चलते श्रद्धालुओं का मन व्यथित हो गया। यमुना के जल का यह हाल देख कई श्रद्धालु बिना स्नान किए केवल नमन करके चल दिए। दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत प्रबंधक कांतानाथ चतुर्वेदी ने प्रशासन के प्रयासों पर सवाल उठाते हुए कहा कि डीएम ने निरीक्षण तो किया, लेकिन यमुना जल को स्वच्छ करने की ओर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed