{"_id":"598880e54f1c1ba6718b4572","slug":"111502118117-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी पर जाम का बंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी पर जाम का बंधन
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
आगरा। रक्षाबंधन पर ट्रैफिक जाम होगा। हाईवे पर वाहनों का लोड बढ़ेगा। इसकी जानकारी भला किसे नहीं थी। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से लेकर अफसरों तक को इसका पहले से पता था। यहां हर बार ही जाम लगता है। इसके बावजूद कोई इंतजाम नहीं किया गया। नतीजा बहनों को जाम से जूझना पड़ा। इस बार दिक्कत और ज्यादा थी, क्योंकि ग्रहण के चलते राखी बांधने के लिए मुहूर्त का समय बहुत कम था। जाम में फंसी बहनों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही थी।
सुबह ही बहनें राखी बांधने के लिए निकल पड़ीं। कोई गाड़ी से तो कोई पति के साथ बाइक पर। बसों में भी भारी भीड़ थी। प्राइवेट बसें भी निकल आई थीं मौके का फायदा उठाने के लिए। नतीजा सड़क पर वाहन बढ़ गए और रास्ता जाम हो गया। हाईवे पर वैसे ही ट्रैफिक रेंग रेंगकर चलता है। लोड बढ़ा तो हालत ‘कोढ़ में खाज’ जैसी हो गई, जाम ही लग गया। फिरोजाबाद से आगरा के कमला नगर में राखी बांधने के लिए आई सलोनी गुप्ता रामबाग पर जाम में फंसी थीं। मायका नजदीक आ चुका था, लेकिन जाम ने मिनटों की दूरी घंटों में पूरी होने दी।
अलीगढ़ के खैर से आवास विकास में राखी बांधने के लिए आईं कमलेश शर्मा का कहना था कि उन्हें आगरा के जाम का अंदाजा नहीं था। अगर पता होता तो थोड़ा और पहले चलतीं। वह कार से आई थीं। वाटर वर्क्स पर दो घंटे जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
1. वाटरवर्क्स : फ्लाईओवर का निर्माण पूरा न होने के चलते सुबह से ही ट्रैफिक जाम हो गया। यहां सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
2. रामबाग : यहां ट्रैफिक का लोड ज्यादा रहता है। रक्षाबंधन के बावजूद पुलिस के इंतजाम नहीं थे, इसलिए जाम लग गया।
3. सुल्तानगंज : फ्लाईओवर तो बन गया है, लेकिन आसपास के कट बंद नहीं हुए, इनसे होकर वाहन निकाले गए तो जाम लग गया।
4. भगवान टाकीज : डग्गामार वाहन खड़े हुए, रोडवेज की बसें भी रुकीं, सड़क पर बस अड्डा बन गया, इसलिए जाम लगा।
5. सिकंदरा : गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा स्मारक पर दोपहर को जाम लगा जो शाम तक खुल नहीं पाया। लोग परेशान रहे।
6. रुनकता : यहां दोपहर तक हालत ठीक थी, बारिश के बाद स्थिति खराब हुई, मथुरा और आगरा दोनों ओर जाम लगा रहा।
जलभराव से बढ़ी मुसीबत
आगरा। एनएच-2 पर सर्विस लेन पूरी तरह टूट गई है। खंदारी पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। तालाब जैसा नजारा है। इनसे वाहन गुजरते हैं तो रफ्तार बहुत कम रहती है। हादसे का खतरा रहता है। इसके चलते यहां जाम लगा। बाइक तक नहीं निकल पाई। भगवान टाकीज पर सड़क धंस जाने के चलते स्थिति खराब हुई। सड़क 15 दिन से धंसी पड़ी है।