{"_id":"595bd6084f1c1be96d8b4642","slug":"111499190792-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने लगाई नहर में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने लगाई नहर में छलांग
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर नहर में मंगलवार सुबह तड़के एक अज्ञात युवती ने छलांग लगा दी। मंगलवार तड़के करीब छह बजे एक पिकअप मैनपुरी से सवारियां लेकर करहल की ओर जा रही थी। पिकअप जब गांव सिंहपुर नहर के समीप पहुंची तभी चालक व अन्य सवारियों ने एक युवती को नहर की पटरी पर खड़ा देखा।
अनहोनी की आशंका के चलते जैसे ही चालक ने आवाज लगाई तो युवती ने पीछे मुडे़ बिना ही छलांग लगा दी। पिकअप चालक व अन्य सवारियों ने कुछ देर वहां रुके लेकिन युवती का कोई अता पता नहीं था। करीब 10 मिनट तक चालक व सवारियां वहीं खडे़ रहे मगर किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।
कुछ देर बाद चालक सवारियां लेकर वहां से चला गया। युवती कौन थी, उसने नहर में छलांग क्यों लगाई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। इतना पता लग सका कि छलांग लगाने वाली युवती ने लाल कुर्ता पहन रखा था।