{"_id":"5946cd304f1c1b58458b468f","slug":"111497812272-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी तूफान से अब तक गुल है कई गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी तूफान से अब तक गुल है कई गांवों की बिजली
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुंहा(मथुरा)। चार दिन पूर्व आए आंधी-तूफान से तबाह हुए गांव सकराया और नगला बिहारी के लोगों को प्रशासन ने अभी तक कोई मदद नहीं पहुंचाई है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। आंधी से दोनों गांवों में ग्रामीणों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कई गांवों की बिजली भी गुल है।
14 जून को आए आंधी-तूफान से सकराया व नगला बिहारी के आसपास 56 बिजली के खंभे उखड़ गए। इससे क्षेत्र के कई गांवों की बिजली उसी दिन से गुल है। गांव नगला बिहारी के रमेश चंद की छत उखड़ गई। मान सिंह की पेड़ के नीचे दब कर 60 हजार रुपये की भैंस मर गई। गांव के 25 लोगों का काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर कुछ कर्मचारी आए, वे कागजी कार्रवाई कर चले गए।
शनिवार को भाजपा के ब्रज क्षेत्र के पूर्व महामंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा ने दोनों गांवों में पहुंच पीड़ितों से मुलाकात की तथा उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वे ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में यहां आए हैं। मंत्री ने ही उन्हें यहां भेजा है। नगला बिहारी में उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। गांव के रमेश, बाबू, सुरेश, चरण सिंह, रज्जो, मान सिंह, रामेश्वर आदि ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।