फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 lakh rupees extorted from family by pretending to do tantra mantra

तांत्रिक का कारनामा: श्मशान के पास कराई पूजा...11 लाख रुपये हड़पे, फिर भी न बची बेटी की जान; अब दिखा रहा ये डर

Mon, 07 Jul 2025 08:30 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 07 Jul 2025 08:30 AM IST
सार

15 वर्षीय किशोरी की बीमारी सही करने का तांत्रिक ने झांसा दिया। परिवार से पूजा के नाम पर कई बार में करीब 11 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
11 lakh rupees extorted from family by pretending to do tantra mantra
तांत्रिक, तंत्र-मंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र के एक परिवार को 15 वर्षीय बीमार बेटी का तंत्र-मंत्र से इलाज करने के बहाने ठग लिया गया। कथित तांत्रिक ने घर में पूजा कराने के नाम पर 11 लाख रुपये ले लिए। इलाज के अभाव में बेटी की मृत्यु हो गई। तब परिवार को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में 4 बिजनाैर के हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन


 

सदर क्षेत्र निवासी महिला ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय बेटी बीमार रहती थी। चिकित्सक को दिखाने पर भी सुधार नहीं हुआ। वर्ष 2021 में वह बेटी को दिल्ली एक चिकित्सक को दिखाकर ट्रेन से लौट रहे थे। तभी उन्हें दीपक नाम का युवक मिला। उनसे बातचीत करने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि बेटी पर ऊपरी चक्कर है। उसके गुरु है। उनके पास हरिद्वार चले जाना। वह तंत्र-मंत्र से इलाज कर देते हैं। इस पर वो बेटी को हरिद्वार लेकर पहुंचे, जहां दीपक ने मल्लू नामक व्यक्ति से मिलवाया। बेटी को देखने के बाद उन्होंने कहा कि 31 हजार रुपये में पूजा होगी।

 
विज्ञापन

इसके बाद जैसे-जैसे माता रानी की बेटी पर कृपा होगी, वैसे ही आपको बड़ी पूजा करानी होगी। कुछ दिन बाद मल्लू अपने चेलों के साथ उनके घर आया। घर आते ही कहा कि पूजा बहुत जरूरी है। रोग तभी कटेगा जब पूजा होगी। 3.5 लाख रुपये का खर्चा बताया। उन्होंने रुपये दे दिए।

 

आरोप है कि रात में कथित तांत्रिक मल्लू ने पूजा शुरू की। स्त्री की आवाज निकालने लगा। ऐसा दिखाया जैसे उस पर माता आई हों। पूजा के बाद मल्लू ने मोबाइल मांगा। इस पर उसे खरीदकर दे दिया। कुछ दिन बाद उसने फोन करके एक और पूजा कराने के लिए ग्राम नहटौर, बिजनौर बुलाया।

 

वहां सुनसान जगह श्मशान के पास पूजा की। चार लाख रुपये और लिए। कहा कि बेटी को 70 प्रतिशत आराम मिला है। कई बार में आरोपियों ने 11 लाख रुपये ले लिए। नौ जनवरी 2025 को बीमारी के कारण बेटी की मृत्यु हो गई।

 

आरोपी कथित तांत्रिक अब भी माता रानी के नाराज होने की बात कहकर 3.5 लाख रुपये और देने का दबाव बना रहा है। बेटी की मौत के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस पर पुलिस से शिकायत की। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मुकदमे में मल्लू उर्फ विजय, दीपक, सचिन, कल्लन सिंह (बिजनौर) व अर्जुन सिंह नामजद हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक टीम को बिजनौर भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें-काट दिया लड़की का गला: GF का फोन था बिजी, रात 2 KM पैदल चल घर पहुंच गया प्रेमी; काजल की हरकत देख खो दिया आपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed