फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   girlfriend pushed man he got angry and killed her by slitting her throat with scissors

काट दिया लड़की का गला: GF का फोन था बिजी, रात 2 KM पैदल चल घर पहुंच गया प्रेमी; काजल की हरकत देख खो दिया आपा

Sun, 06 Jul 2025 10:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 06 Jul 2025 10:56 PM IST
सार


आरोपी ने बताया कि वह पिछले 3 वर्ष से मृतका काजल से प्रेम करता था। काजल ने शादी तय हो जाने के बात करना कम कर दिया था और अक्सर उसका फोन व्यस्त जाता था। 4 जून को रात के समय लगभग 10 बजे तक बात की और उसके बाद कॉल काट दी। फिर कई बार कॉल की लेकिन हर बार फोन व्यस्त ही जाता रहा। 

विज्ञापन
girlfriend pushed man he got angry and killed her by slitting her throat with scissors
आरोपी प्रेमी रोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रात के समय जब प्रेमिका ने फोन कॉल नहीं उठाई तो प्रेमी लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर घर पर ही पहुंच गया। वहां कहासुनी हुई तो प्रेमिका ने धक्का मार दिया, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पास में रखी कैंची उठाकर गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर युवती को मार दिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह तड़के 3 बजे घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि 4 जून की सुबह थाना सकरौली के गांव बारा समसपुर में एक युवती का बेड के पास शव मिला था। युवती के शरीर पर गर्दन के पास किसी नुकीली चीज से प्रहार कर हत्या की गई थी। सूचना पर थाना सकरौली पुलिस, जलेसर व अवागढ़ थाना प्रभारी के साथ ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेसिंक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी मौके से साक्ष्य संकलन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद खुलासे के लिए थाना सकरौली पुलिस के साथ ही सर्विलांस और स्वाट टीम को लगाया गया। रविवार की सुबह तीनों टीमों के संयुक्त प्रयास से आरोपी रोहित उर्फ अर्जुन कुमार निवासी गांव तखावन में घर के पास से पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह पिछले 3 वर्ष से मृतका काजल से प्रेम करता था। काजल ने शादी तय हो जाने के बात करना कम कर दिया था और अक्सर उसका फोन व्यस्त जाता था। 4 जून को रात के समय लगभग 10 बजे तक बात की और उसके बाद कॉल काट दी। फिर कई बार कॉल की लेकिन हर बार फोन व्यस्त ही जाता रहा। नाराज होकर रात के समय घर से निकला और लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। सभी लोग सो रहे थे तो चुपके से काजल के कमरे में घुसा और बात करने का प्रयास करने लगा। 

काजल ने उसकी कोई बात नहीं सुनी और अपने मंगेतर से फोन कॉल के माध्यम से बात करने लगी। इतना ही नहीं युवती ने उसको अनदेखा करते हुए धक्का मार दिया। काजल का यह व्यवहार देखकर गुस्सा आ गया और पास में रखी कैंची उठाकर काजल का मुंह दबाया और जमीन पर गिराकर गर्दन पर प्रहार कर तब तक मारता रहा, जब तक उसकी सांसे नहीं थम गईं।

पांच बार शादी नहीं करने दी, मगर इस बार मान गया था आरोपी
आरोपी रोहित ने बताया कि पिछले 3 वर्ष में लगभग 5 बार काजल का रिश्ता परिजन ने अलग-अलग स्थानों पर तय किया। हर बार मना करने पर काजल परिजन को शादी करने से मना कर देती थी। एक बार तो शादी पक्की भी हो गई और सावन में जाने वाला सामान भी चला गया था, मगर रोहित के कहने पर काजल ने शादी से इनकार कर दिया था। वहीं इस बार वह मान गया था और सिर्फ बात करना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed