{"_id":"5ccb2acabdec2207073c4137","slug":"101556818634-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों को आग से बचाने के लिए मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों को आग से बचाने के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मियों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। हर जगह दमकल उपलब्ध न हो पाने से कई बार बड़ा नुकसान हो जाता है। इसमें कमी लाने के लिए अब अग्निशमन विभाग ने ग्राम प्रधान व गांव के प्रमुख लोगों को प्रशिक्षित करने की पहल की है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक आग की घटनाएं गेहूं की फसल जलने की होती हैं। बिजली की चिंगारी या अन्य किसी माध्यम से गेहूं की फसल जल्द आग पकड़ लेती है। जब तक दमकल पहुंचती है तब तक फसल जलकर राख हो जाती है। इससे किसानों की पूरे छह महीने की मेहनत मिट्टी में मिल जाती है।
ऐसा न हो इसके लिए अब ग्रामीणों को ही आग बुझाने के तरीके सिखाए जाएंगे। तहसील स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन कर सभी ग्राम प्रधान, रोजगार सेवकों और गांव के कुछ प्रमुख लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि आग पर किस तरह काबू पाया जा सकता है। प्रशिक्षण के बाद ये लोग गांव में जाकर अन्य लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। ऐसे में अगर आग लगती है तो ग्रामीण भी उसे बुझाने पर पूरा सहयोग कर सकेंगे।