फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गुन्नौर हादसा: गांव धरपसी में पसरा सन्नाटा, नहीं जले चूल्हे

गुन्नौर हादसा: गांव धरपसी में पसरा सन्नाटा, नहीं जले चूल्हे

Fri, 09 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
गुन्नौर हादसा: गांव धरपसी में पसरा सन्नाटा, नहीं जले चूल्हे
गुन्नौर हादसा: गांव धरपसी में पसरा सन्नाटा, नहीं जले चूल्हे - फोटो : अमर उजाला
एटा/मारहरा। गुन्नौर में सड़क हादसे की सूचना गांव धरपसी पहुंचते ही कोहराम मच गया। हादसे की खबर गांव में आग की तरफ फैल गई। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार घटना स्थल के लिए रवाना हो गया। भीषण हादसे की सूचना के बाद शुक्रवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन

गुन्नौर में हुए सड़क हादसे की सूचना गांव गांव धरपसी में सुबह सात बजे करीब पीड़ित परिवार के सदस्य भीकेंद्र पुत्र स्व. महेंद पाल सिंह मलखान पुत्र दयाराम और सुशील पुत्र चंदन को हुई। हादसे की सूचना लगते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूरे गांव में हादसे की सूचना आग की तरह फैल गई। पीड़ित परिवार के घर पर गांव के लोगों का जमावड़ा लगने लगा। इधर, सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के लोग घटनास्थल संभल जिला के गुन्नौर को रवाना हो गए। इसके बाद से गांव में त्योहार होने के बाद भी गांव में सन्नाटा हो गया। गांव से लोगों ने बाहर जाने का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए।
विज्ञापन


सास की मौत, पुत्रवधू और नाती-नातिन घायल
हादसे में धरपसी निवासी हरदेवी (65) पत्नी स्व. महेंद्र पाल सिंह की मौत हुई है। वहीं हरदेवी की पुत्रवधू राजश्री पत्नी भीकेंद्र सिंह, नाती रोसिस और नातिन अमृता, रोशनी पुत्री भीकेंद्र पाल, नाती संदीप, सचिन पुत्रगण मलखान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में उड़ी उफवाह
गुन्नौर में भीषण हादसे की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। हादसे को लेकर दिनभर गांव में तरह-तरह की अफवाह उड़ती रही। हालांकि घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों से जब ग्रामीणों ने बात की तब जाकर स्थिति साफ हुई।

- गुरुवार को नातिन के घर गई थी हरदेवी
गांव के पूर्व प्रधान वीर सिंह और लोचन सिंह ने बताया कि हरदेवी अपने परिवार को लेकर गुरुवार को नातिन संजेश और रुकमेश के घर अलीगढ़ जिले के गांव धनौली गई थी। यहां से उन सभी लोगों का अपनी गाड़ी से नैनीताल के सरधना जाना था। बताया जा रहा है कि देर रात वे लोग नैनीताल रवाना हुए और अलसुबह हादसा हो गया।

पहली बार जा रहा था परिवार :
हरदेवी का परिवार सत्संग में शामिल होने के लिए पहली बार जा रहा था। बताते चलें कि हरदेवी के परिवार ने वर्ष 2017 में अपने नैनीताल के गुरु बनाए थे। इसके बाद यह पहला मौका था, जब नैनीताल के सरधना में आयोजित सत्संग में परिवार के लोग शामिल होने जा रहे थे। बताते चलें कि मृतका के नातिन के परिजन भी पहली बार ही सत्संग में शामिल होने जा रहे थे।

नातिन के ससुर और रिश्तेदारों की हुई है मौत
ग्रामीणों ने बताया कि संजेश और रुकमेश के ससुर सोरन सिंह (55) पुत्र रामेश्वर और रिश्तेदार राजेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला पटवारा थाना हसायन जिला हाथरस की भी मौत हुई है। वहीं हादसे में रवि, सरस्वती तथा अन्य तीन की भी मौत हुई है। हादसे में हरदेवी की नातिन की ननद सरस्वती और हरदेवी की नातिन की बेटी अनुष्का निवासी थाना हसायन, हाथरस की भी मौत हुई है।


जिले में भी हो चुके है दिल दहलाने वाले हादसे
एटा। संभल के गुन्नौर में भीषण हादसे ने लोगों का दिल दहला दिया है। ऐसे ही हादसे जिले में भी कई बार हुए हैं और कई परिवारों के इकलौते चिराग भी बुझ चुके है। जिले में 19 जनवरी 2017 अलीगंज क्षेत्र में स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई थी। इसमें चालक और 12 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। जलेसर क्षेत्र में 2016 में बारातियों से भरी कैंटर नाले में गिरने से 15 लोगों की मौत हुई थी। मलावन क्षेत्र के हरचंदपुर समीप कलश विसर्जन करने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की टक्कर में 22 लोगों की मौत हुई थी। इससे पूर्व पिलुआ क्षेत्र में रोडवेज बस के नहर में गिरने से 17 लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed